15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयफ्लोरिडा में दर्दनाक बस हादसे में 8 लोगों की मौत, 8 घायल,...

फ्लोरिडा में दर्दनाक बस हादसे में 8 लोगों की मौत, 8 घायल, प्रवासी मजदूरों को तरबूज के खेत में ले जा रहा था वाहन

Published on

फ्लोरिडा के मैरियन काउंटी में मंगलवार (14 मई) की सुबह एक दर्दनाक बस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में 53 लोग सवार थे। अन्य लोगों को मामूली या कोई चोट नहीं आई, लेकिन फिर भी उन्हें चिकित्सा जांच के लिए स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, बस में प्रवासी श्रमिक सवार थे। हादसा पश्चिम मैरियन काउंटी में वेस्ट स्टेट रोड 40 पर हुआ, जब एक वाहन से टकराकर बस पलट गई। फ्लोरिडा हाईवे पेट्रोलिंग और मैरियन काउंटी फायर रेस्क्यू के अनुसार, सुबह 8:30 बजे तक आठ लोगों की मौत हो गई थी और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

मौके पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक, मजदूर एक निजी कंपनी के लिए काम करते थे और उन्हें तरबूज के खेत में ले जाया जा रहा था। बस के किनारे पर कोई नाम नहीं था। निजी कंपनी का मालिक वाहन में सवार था और दुर्घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। हादसे के चलते फ्लोरिडा परिवहन विभाग ने घोषणा की है कि वेस्ट यूएस 41 और काउंटी रोड 328 के बीच स्टेट रोड 40 अस्थायी रूप से बंद है। वहीं, मैरियन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने घोषणा की कि बस हादसे के बाद स्टेट रोड 40 को साउथवेस्ट 180वें एवेन्यू रोड और साउथवेस्ट 140वें एवेन्यू के बीच अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

मैरियन काउंटी में निजी कंपनी की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त
अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में मैरियन काउंटी पब्लिक स्कूल की बस शामिल नहीं थी। बस एक निजी कंपनी की है और मजदूरों को ले जा रही थी। स्कूल डिस्ट्रिक्ट ने पीड़ितों को ले जाने में मदद के लिए एक स्कूल बस जरूर उपलब्ध कराई। एफएचपी की एसआईआरटी टीम (स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टिगेशन्स रिकंस्ट्रक्शन टीम) हादसे की जांच करेंगी।

फ्लोरिडा के मैरियन काउंटी में कैसे हुआ बस हादसा?
फ्लोरिडा हाईवे पेट्रोल के अनुसार, बस स्टेट रोड 40 पर पश्चिम की ओर जा रही थी और एक भूरे रंग की फोर्ड रेंजर उसी सड़क पर पूर्व की ओर जा रही थी। एक चश्मदीद ने बताया कि किसी कारण से फोर्ड रेंजर पश्चिम की ओर जाने वाली लेन में चला गया और वाहन टकरा गए। बस दक्षिणी दिशा की ओर चली और एक बोर्ड की बाड़ से टकराकर दो पेड़ों से टकरा गई। इसके बाद बस पलट गई।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...