16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहमास चीफ हानिया के कमरे में दो महीने पहले प्लांट कर दिया...

हमास चीफ हानिया के कमरे में दो महीने पहले प्लांट कर दिया था बम! ईरान में हमले पर बड़ा खुलासा

Published on

तेहरान

हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हानिया की बुधवार सुबह तड़के तेहरान में हत्या कर दी गई। हानिया को कैसे मारा गया इस बारे में कोई सटीक जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें एक सैन्य परिसर में मारा गया, जो रिवोल्यूशनरी गार्ड का था। इस बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है कि हानिया को गेस्टहाउस में गुप्त रूप से लाए गए एक विस्फोटक से निशाना बनाया गया है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि बम को गेस्टहाउस में लगभग दो महीने पहले ही छिपाया गया था। हानिया के वहां पहुंचने की पुष्टि होने के बाद उसमें दूर से रिमोट के जरिए ब्लास्ट किया गया।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने दो ईरानी और एक अमेरिकी अधिकारी समेत मध्य पूर्व के सात अधिकारियों के हवाले से ये जानकारी दी है। अधिकारियों के अनुसार, गेस्टहाउस में बम को दो महीने पहले ही गेस्ट हाउस में पहुंचा दिया गया था। उत्तरी तेहरान के पॉश इलाके में मौजूद इस गेस्टहाउस के संचालन और सुरक्षा की जिम्मेदारी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के पास है। अधिकारियों के अनुसार, तेहरान की यात्रा के दौरान हानिया पहले कई बार इस गेस्ट हाउस में रुक चुके थे।

रिमोट से किया गया ब्लास्ट
नाम न बताने की शर्त पर अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात जब इस बात की पुष्टि हो गई कि हानिया गेस्ट हाउस में अपने कमरे के अदर पहुंच गए हैं, तो दूर रिमोट के जरिए बम में विस्फोट किया गया। सूत्रों के मुताबिक, सुबह तड़के 1:45 बजे जब विस्फोट किया गया तो हानिया कमरे में सो रहे थे। विस्फोट में हानिया के एक अंगरक्षक की भी मौत हो गई।

रिवोल्यूशनरी गार्ड के सदस्यों ने इस घटना के बारे में जानकारी दी। दो ईरानी अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट से इमारत हिल गई। कुछ खिड़कियां टूट गईं और बाहरी दीवार आंशिक रूप से ढह गई। इमारत की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें इसी तरह का नुकसान दिखाई दे रहा है। इमारत की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें इसी तरह का नुकसान दिख रहा है। हालांकि, इस तस्वीर की स्वतंत्र स्रोतों से पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन यह तेजी से वायरल हो रही है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...