8.2 C
London
Monday, February 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसांसदी के बाद पार्टी की कमान भी गई… चुनाव में भद्द पिटने...

सांसदी के बाद पार्टी की कमान भी गई… चुनाव में भद्द पिटने के बाद खालिस्तान समर्थक जगमीत सिंह को एक और झटका

Published on

ओटावा

कनाडा आम चुनाव में हार के बाद खालिस्तान समर्थक जगमीत सिंह के हाथ से न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) का नेतृत्व भी चला गया है। पार्टी नेता के रूप में जगमीत सिंह का कार्यकाल सोमवार शाम को खत्म हो गया। इसके बाद पार्टी ने सांसद डॉन डेविस को अपना अंतरिम नेता चुना है। NDP की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद सोमवार को ये ऐलान किया गया। खालिस्तानियों के पक्ष और भारत विरोध के लिए पहचान रखने वाले जगमीत सिंह करीब आठ साल से पार्टी का नेतृत्व कर रहे थे लेकिन बीते महीने हुए चुनाव में वह अपनी सीट बचाने में भी नाकामयाब रहे थे।

जगमीत सिंह अक्टूबर 2017 में NDP के नेता बने थे। यह एक बड़ी कामयाबी थी क्योंकि वह कनाडा में किसी संघीय पार्टी का नेतृत्व करने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति थे। उनके नेतृत्व में पार्टी को 28 अप्रैल के संघीय चुनाव में बड़ी हार का सामना करना पड़ा। पार्टी केवल सात सीटें और छह फीसदी वोट शेयर ही हासिल कर पाई, जबकि 2021 के चुनाव में पार्टी को 25 सीटें और 18% से ज्यादा वोट मिले थे। कनाडा के हालिया चुनाव में जगमीत सिंह को व्यक्तिगत रूप से भी झटका लगा क्योंकि वह ब्रिटिश कोलंबिया में बर्नबी सेंट्रल की सीट पर मुख्य मुकाबले से बाहर जाते हुए तीसरे स्थान पर खिसक गए।

‘चुनाव नतीजों ने हमें झटका दिया’
जगमीत सिंह ने 28 अप्रैल को चुनाव नतीजों के बाद रात को ही इस्तीफे की पेशकश कर दी थी। इसके बाद वह पद से हट गए। NDP की नेता मैरी शॉर्टल ने सोमवार को कहा कि हाल के चुनाव परिणाम हमारी उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहे हैं लेकिन बेहतर कनाडा बनाने की हमारी प्रतिबद्धता कायम है। पार्टी अब नेतृत्व के लिए दौड़ की तैयारी शुरू करेगी।

NDP की हार का एक कारण उनका लंबे समय तक जस्टिन ट्रूडो की सरकार में रहना भी माना जा रहा है। ट्रूडो ने जनवरी में पद छोड़ दिया था। ऐसे में पार्टी को नए चेहरे के साथ चुनाव लड़ने से राहत मिली। दूसरी ओर सिंह को एंटी इंकबेंसी का सामना करना पड़ा। वह अपनी सीटच भी नहीं बचा पाए, जिसे उन्होंने 2019 और 2021 में जीता था।

NDP के नेता बनने के बाद जगमीत सिंह को खालिस्तानी उग्रवाद के प्रति अपने रुख के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा। साल 2013 में मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें भारत का वीजा देने से इनकार कर दिया था। हालांकि इसके बाद भी जगमीत सिंह का भारत विरोधी रुख लगातार कायम रहा।

Latest articles

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

दादाजी धाम में संत श्री गजानन महाराज का 148वाँ प्राकट्य दिवस श्रद्धा-भक्ति से संपन्न

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में...

“साइकिलिंग व्यायाम का एकबेहतरीन विकल्प है“ – रंजन कुमार

बीएचईएल में 'संडेज ऑन साइकिल' रैली का आयोजन भेल हरिद्वार : भारतीय खेल प्राधिकरण...

चालक परिचालक सेवा संघ की बैठकें आयोजित

भोपाल । मध्य प्रदेश चालक परिचालक सेवा संघ के पदाधिकारियो एवं कार्यकारिणी सदस्यों की महत्वपूर्ण...

More like this

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...