12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअल्‍लाह ने दूसरा जीवन दिया, वे मुझे मारना चाहते हैं, लड़ाई जारी...

अल्‍लाह ने दूसरा जीवन दिया, वे मुझे मारना चाहते हैं, लड़ाई जारी रहेगी…. हमले के बाद बोले इमरान खान

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए हैं। इमरान के पैर में गोली लगी है और उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इमरान पर एक हमलावर ने एके-47 राइफल और पिस्‍टल से कई गोलियां चलाईं। इस हमले में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई है और 9 लोग घायल हो गए हैं। इस जानलेवा हमले के बाद भी इमरान खान का हौसला नहीं टूटा है। पीटीआई नेता इमरान खान ने कहा कि वे मुझे मारना चाहते थे लेकिन मेरी लड़ाई जारी रहेगी।

पाकिस्‍तान के वजीराबाद में आजादी मार्च के दौरान इमरान खान पर हमला हुआ और उन्‍हें तीन गोलियां लगी हैं। इमरान खान ने कहा कि वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। उन्‍होंने अपने नजदीकी सहयोगियों से बातचीत में कहा, ‘अल्‍लाह ने मुझे एक और जीवन दिया है।’ न्‍यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक इमरान ने कहा, ‘मैं जानता हूं कि वे मुझे मारना चाहते थे लेकिन वे नहीं जानते थे कि अल्‍लाह मेरी रक्षा कर रहे हैं। मैं लड़ाई जारी रखूंगा।’ इमरान खान के पैर में गोली लगी है।

इमरान खान लोगों को गलत दिशा में ले जा रहे: हमलावर
इमरान खान को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर है। उन्‍हें अब लाहौर के शौकत खानूम अस्‍पताल में ले जाया जा रहा है। इस बीच हमलावर को पुलिस ने अरेस्‍ट कर लिया है। हमलावर मो. नावेद ने कहा है कि वह सिर्फ इमरान खान को मारना चाहता था। हमलावर नावेद पाकिस्‍तान के वजीराबाद का रहने वाला है। उसने यह भी कहा कि इमरान खान लोगों को गलत दिशा में ले जा रहे हैं। इसी वजह से मैं उन्‍हें मारना चाहता था।

इससे पहले रैली में भाषण के दौरान इमरान ने कहा था कि ‘चोरों’ के दास बनने से मरना बेहतर है। इमरान खान के नेतृत्व में सरकार विरोधी लॉन्ग मार्च गुरुवार को सातवें दिन चल रहा था जब यह हमला हुआ। बताया जा रहा है कि 70 वर्षीय इमरान खान के दाहिने पैर में गोली लगी है। इस घटना के वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि इमरान के काफिले में चल रहे एक व्‍यक्ति ने पहले एके-47 से गोलियां बरसाईं फिर पिस्‍टल से गोली चलाया।

पीटीआई के पूरे नेतृत्‍व को गोलियों से भून देता हमलावर: फवाद
इस घटना से पूरे कंटेनर में भगदड़ मच गई। पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने कहा है कि यह इमरान खान को जान से मारने की कोशिश है। उन्‍होंने कहा कि इमरान खान को गोली लगी है और काफी खून बहा है। उन्‍होंने कहा कि अगर हमलावर को समय से नहीं रोका गया होता तो पीटीआई के पूरे नेतृत्‍व को गोलियों से भून देता। पीटीआई ने इस हमले के बाद ऐलान किया है कि उसका संघर्ष जारी रहेगा।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...