7.1 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका ने गुआम में तैनात किया परमाणु हमला करने वाला B-52 बॉम्बर,...

अमेरिका ने गुआम में तैनात किया परमाणु हमला करने वाला B-52 बॉम्बर, चीन के उड़ेंगे होश

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका ने प्रशांत महासागर में स्थित गुआम में अपने परमाणु बॉम्बर बी-52 को तैनात किया है। अमेरिका की पैसिफिक एयरफोर्स ने एक बयान जारी कर बताया कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रणनीतिक निरोध का समर्थन करने के लिए बी-52 विमानों की तैनाती की गई है। इससे पहले से परमाणु बॉम्बर अमेरिका के नॉर्थ डकोटा में तैनात थे। माना जा रहा है कि इस तैनाती के पीछे चीन को अपनी ताकत का अहसास कराना है। इन दिनों चीनी विमान बड़ी संख्या में ताइवानी हवाई सीमा का उल्लंघन कर रहे हैं। अमेरिका का बी-52 एक अमेरिकी लंबी दूरी का, सबसोनिक, जेट-संचालित रणनीतिक बमवर्षक है। बी-52 को बोइंग vs डिजाइन और निर्मित किया है। यह अमेरिकी वायु सेना के बेड़े में शामिल सबसे पुराने विमानों में से एक है।

अमेरिकी वायु सेना ने क्या कहा
अमेरिकी वायु सेना ने बयान में कहा, “बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक मिनोट एयर फोर्स बेस, नॉर्थ डकोटा से 5वें बम विंग को सौंपे गए। ये विमान जनवरी के अंत में बॉम्बर टास्क फोर्स के हिस्से के रूप में गुआम के एंडर्सन एयर फोर्स बेस पर उतरे। इनका उद्देश्य रणनीतिक निरोध मिशनों का समर्थन करना है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को लागू करवाना है।” बी-52 संचालन और सहायता कर्मियों को 23वें अभियान बम स्क्वाड्रन से जोड़ा गया है और यह क्षेत्र में अमेरिकी सहयोगियों और भागीदारों की सेनाओं के साथ काम करेगा।

चीन के साथ तनाव के बीच हुई तैनाती
माना जा रहा है कि चीन के साथ चल रहे तनाव के कारण अमेरिका गुआम और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा रहा है।अमेरिका ने पिछले कुछ महीनों में इंडो-पैसिफिक में बड़ी मात्रा में युद्धपोतों और पनडुब्बियों को भी तैनात किया है। इसके अलावा वह अपने सहयोगी देशों के साथ युद्धाभ्यास भी कर रहा है। हाल में ही अमेरिकी वायु सेना ने जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर गुआम में ही हवाई अभ्यास किया है। इस दौरान इन सभी देशों के करीब 33 जहाजों ने एलीफैंट वॉक कर अपनी ताकत भी दिखाई थी।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...