22.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका: हाइजैक किए गए प्लेन की हुई लैंडिंग, पायलट को पुलिस ने...

अमेरिका: हाइजैक किए गए प्लेन की हुई लैंडिंग, पायलट को पुलिस ने हिरासत में लिया

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका के मिसिसिपी राज्य में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक विमान के पायलट ने विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की धमकी दे डाली. पायलट ने 9-सीटर विमान को हाइजैक कर टुपेलो हवाई अड्डे से लेकर उड़ान भरी. इसके बाद कई घंटों तक वह शहर के ऊपर ही उड़ान को नचाता रहा.

जानकारी मिलते ही पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दुकानों को खाली कराया. घटना पांच बजे सुबह (स्थानीय समय) की है. धमकी देने वाले ने कहा कि वह प्लेन को वॉलमार्ट से टकराकर क्रैश कर देगा. इस धमकी से हड़कंप मच गया. अधिकारियों के काफी प्रयास करने के बाद विमान की लैंडिंग हुई.

अगले निर्देश तक क्षेत्र से दूर रहें
आनन-फानन अधिकारियों ने इलाके से निवासियों को निकालना शुरू किया. सभी नागरिकों से अगले निर्देश मिलने तक उस क्षेत्र से दूर रहने की बात कही गई. टुपेलो पुलिस लगातार उस पायलट के संपर्क में रही, जिसने विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की धमकी दी थी.

अपडेट के लिए सतर्क रहें नागरिक- पुलिस
डेली मेल ने गवर्नर टेट रीव्स के हवाले से कहा कि राज्य के कानून प्रवर्तन और आपातकालीन प्रबंधक इस स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. सभी नागरिकों को टुपेलो पुलिस विभाग के अपडेट के प्रति सतर्क और जागरूक रहना चाहिए.

तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पायलट की इस अजीबोगरीब हरकत की वजह से लोग हैरान हैं. सभी जानना चाहते हैं कि आखिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया है. अभी तक इस बात को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई बयान नहीं आया है.

 

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...