16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका ने दी अपने लोगों को चेतावनी…भारत ने भी कहा बिल्कुल ना...

अमेरिका ने दी अपने लोगों को चेतावनी…भारत ने भी कहा बिल्कुल ना करें इस देश में यात्रा, वरना फंस जाएंगे

Published on

ईरान की राजधानी तेहरान में हमास चीफ इस्माइल हानिया की हत्या कर दी गई है। इन घटनाओं के बाद माना जा रहा है कि मध्य पूर्व में लड़ाई बढ़ सकती है। बुधवार को अधिकारियों ने शुक्र की हत्या की पुष्टि की, जिससे इज़राइल और लेबनान के बीच तनाव बढ़ गया है। ऐसे में कई देशों ने अपने नागरिकों के लिए एडवायजरी जारी की है।

भारत सरकार ने भी एक बार फिर लेबनान जाने वाले भारतीयों को सावधान कर दिया है। बीते तीन दिनों में ये दूसरी चेतावनी है। बेरूत स्थित भारतीय दूतावास ने गुरुवार को एक ट्वीट किया, जिसमें कहा गया, “इलाके में हालात तनावपूर्ण हो रहे हैं इसलिए भारतीयों को लेबनान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है।” जानते हैं और क्या बोल रहे हैं देश!

ब्रिटेन और जर्मनी ने भी ट्रेवल एडवायजरी
​ब्रिटेन के विदेश कार्यालय ने भी अपनी यात्रा सलाह दी है और देश के नागरिकों को सावधानी से यात्रा करने और “यात्रियों को लेबनान छोड़ने” की सलाह दी है। जर्मन सरकार ने भी अपनी ट्रेवल एडवायजरी सलाह में बदलाव किया है और लोगों से लेबनान से तुरंत निकल जाने का आग्रह किया है। सोमवार को, देश ने लेबनान के लिए अपनी यात्रा में बदलाव कर कहा कि हवाई यात्रा बंद हो सकती है। कनाडा ने भी अपने नागरिकों को चेतावनी दी है कि अगर वो लेबनान में हैं तो वापस घर आ जाएं और बेरूत जाने का ना सोचें।

इन देशों ने दी चेतावनी
​दरअसल, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों ने भी पहले से ही अपने नागरिकों को लेबनान ना जाने की चेतावनी दी है। भारतीय दूतावास ने भी लेबनान में रह रहे भारतीयों को भी सलाह दी है कि वो घर से कम निकलें और दूतावास से संपर्क में रहें।

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री ने भी दी चेतावनी
​ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने लेबनान में रह रहे ऑस्ट्रेलियाई लोगों को सख्त हिदायत दी है कि वो फौरन देश छोड़ दें। वोंग के एक बयान के अनुसार, अगर इलाके में तनाव तेजी से बढ़ते हैं और बेरूत हवाई अड्डा बंद हो जाता है तो सरकार लोगों को निकालने में मदद नहीं कर पाएगी।

नीदरलैंड्स सरकार ने भी दी सलाह
नीदरलैंड्स सरकार ने भी अपने नागरिकों को लेबानन छोड़ने का साफ-साफ आदेश दिया है। सरकार का कहना है कि वहां की स्थिति बहुत खराब है और हो सकता है कि मुसीबत पड़ने पर नीदरलैंड्स का दूतावास मदद ना कर पाए। ये सारी जानकारी नीदरलैंड्स सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद है। खैर, अकेले नीदरलैंड्स ही नहीं बल्कि फ्रांस, आयरलैंड, नॉर्वे, स्वीडन, बेल्जियम और डेनमार्क जैसे देशों ने भी अपने नागरिकों को लेबानन से हटने या वहां जाने से बचने की सलाह दी है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...