17.5 C
London
Wednesday, April 8, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहसीना के बयानों से बांग्लादेश में गुस्सा... शेख मुजीब का घर तोड़ने...

हसीना के बयानों से बांग्लादेश में गुस्सा… शेख मुजीब का घर तोड़ने पर यूनुस सरकार का बेशर्म बयान, कार्रवाई की बात कही

Published on

ढाका:

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने देशभर में ”तोड़फोड़ और आगजनी के प्रयासों” पर चिंता व्यक्त की। इससे पहले अंतरिम सरकार ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के ”भड़काऊ” भाषण को ”अनपेक्षित और अप्रत्याशित” हिंसा भड़काने के लिए जिम्मेदार ठहराया था। अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस की प्रेस शाखा ने बृहस्पतिवार को नया बयान जारी करते हुए कहा, ”अंतरिम सरकार इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त करती है कि कुछ लोग और समूह पूरे देश में विभिन्न संस्थानों और प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं।”

हमलों को रोकने का किया वादा
बयान में कहा गया है, ”सरकार ऐसी गतिविधियों को सख्ती से रोकेगी। अंतरिम सरकार नागरिकों के जीवन और संपत्ति की रक्षा के लिए चाक चौबंद है।” सरकार ने साथ ही संबंधित व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करने की बात कही है। मुख्य सलाहकार यूनुस की प्रेस शाखा ने यह बयान अंतरिम सरकार द्वारा यह कहे जाने के कुछ घंटों बाद जारी किया कि बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के 32 धानमंडी आवास को ध्वस्त करना अवांछनीय था, लेकिन ऐसा अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत से दिए गए भड़काऊ भाषण के कारण हुआ।

हसीना पर फोड़ा हमलों का ठीकरा
प्रेस शाखा ने बयान में कहा, ”32 धानमंडी आवास पर तोड़फोड़ अवांछित थी… (लेकिन) भारत में शरण लीं शेख हसीना द्वारा दिए गए भड़काऊ बयानों से लोगों में गहरा गुस्सा पैदा हुआ और इसके परिणामस्वरूप ये घटनाएं हुईं।” यह वही घर था, जहां से 1971 में शेख मुजीबुर रहमान ने बांग्लादेश की स्वतंत्रता की घोषणा की थी। हसीना के समर्थकों को निशाना बनाने वाली भीड़ ने बुधवार रात से देश के विभिन्न हिस्सों में घरों और व्यवसायों में तोड़फोड़ की है। पूर्व सांसदों, कैबिनेट सदस्यों और हसीना की अवामी लीग पार्टी के नेताओं से संबंधित कई प्रतिष्ठानों में आग लगा दी गई

70 से अधिक नेताओं के घरों पर हमले
ढाका में एक खुफिया अधिकारी ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि रहमान के घर में तोड़फोड़ और आगजनी के बाद बुधवार से बांग्लादेश में करीब 70 हमलों की खबरें हैं। देश के प्रमुख अंग्रेजी-भाषा डेली स्टार ने शुक्रवार को बताया कि हसीना के समर्थकों को निशाना बनाकर हिंसा की घटनाएं कम से कम 20 जिलों में हुईं। ढाका में चैनल 24 टीवी स्टेशन ने देश भर में कम से कम 35 जिलों में हिंसा की सूचना दी। स्टेशन ने कहा कि हसीना की पार्टी के एक वरिष्ठ राजनेता और बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल हामिद का गांव का घर भी निशाने पर था।

Latest articles

डकैती की योजना विफल करने वाली पुलिस टीम का व्यापारी महासंघ ने किया सम्मान

भोपाल। राजधानी के थाना गोविंदपुरा जोन-02 पुलिस को बरखेड़ा स्थित विजय मार्केट में सोने-चांदी...

अवधपुरी में शराब दुकान के खिलाफ फूटा रहवासियों का गुस्सा: कवि पेट्रोल पंप के पास प्रदर्शन, दुकान हटाने की मांग

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी क्षेत्र में शराब दुकान खोले जाने के विरोध में स्थानीय...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की, ‘माता कौशल्या के राम’ की बेल मेटल कलाकृति

नई दिल्ली। विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...