19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबलूचों ने भारत से मांगी मदद, पाकिस्तान से आजादी की मांग, क्या...

बलूचों ने भारत से मांगी मदद, पाकिस्तान से आजादी की मांग, क्या नया ‘बांग्लादेश’ बनेगा बलूचिस्तान?

Published on

इस्लामाबाद:

पाकिस्तान के बलूचों के सबसे बड़े विद्रोही समूह बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने आजादी के लिए भारत से समर्थन की मांग की है। ईरान में शरण लेने वाले बीएलएफ के नेता अल्लाह नजर बलूच ने कहा कि हम ईरान, अफगानिस्तान, भारत, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और यूएई के राष्ट्रपति से पाकिस्तान से बलूचिस्तान की आजादी का समर्थन करने की अपील करते हैं। बलूचिस्तान के लोग लंबे समय से पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों से पीड़ित हैं। पाकिस्तानी सेना ने हजारों की संख्या में बलूचों का अपहरण करके हत्या की है। हाल में ही बलूचों ने ग्वादर बंदरगाह के तारबंदी के खिलाफ बड़े विरोध प्रदर्शन को शुरू करने की चेतावनी दी है।

बलूच नेता ने क्या कहा
स्वतंत्रता समर्थक नेता और बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) के प्रमुख डॉ अल्लाह नजर बलूच ने एक बयान में कहा कि बलूच राष्ट्र ईरान, अफगानिस्तान, भारत और मध्य पूर्व के सभी देशों सहित पड़ोसी देशों से आत्मनिर्णय के लिए हमारे संघर्ष के साथ खड़ा होने के लिए अपनी तत्काल अपील दोहराता है। हम यूरोपीय संघ, अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बलूच लोगों के खिलाफ पाकिस्तानी राज्य द्वारा किए जा रहे मानवाधिकारों के उल्लंघन को पहचानने का भी आह्वान करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बलूच मुद्दे का समर्थन करने के लिए आगे आना चाहिए।

पाकिस्तान पर लगाया बलूचिस्तान पर कब्जे का आरोप
उन्होंने कहा, इसके अलावा, सहस्राब्दियों से, बलूच लोगों ने एक विशिष्ट सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान बनाए रखी है। अरब जगत के साथ हमारे लंबे और सौहार्दपूर्ण संबंध हैं। हालाँकि, 1947 में स्थापित एक राज्य पाकिस्तान ने 76 वर्षों से अधिक समय से बलूचिस्तान पर कब्जा कर रखा है और हमारे लोगों को व्यवस्थित उत्पीड़न और हिंसा का शिकार बना रहा है।

सऊदी क्राउन प्रिंस और यूएई के राष्ट्रपति से मांगी मदद
डॉ. बलूच ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति महामहिम मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से आग्रह किया कि उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ बलूच संघर्ष को मान्यता देनी चाहिए क्योंकि बलूचों के अरबों के साथ सैकड़ों वर्षों के ऐतिहासिक संबंध हैं। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान एक नवजात और अप्राकृतिक राज्य है।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...