13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबेड बाथ एंड बियॉन्ड के CFO की बिल्डिंग से गिरकर मौत, संकट...

बेड बाथ एंड बियॉन्ड के CFO की बिल्डिंग से गिरकर मौत, संकट से गुजर रही है कंपनी

Published on

न्यूयॉर्क

बेड बाथ एंड बियॉन्ड इंक के चीफ फाइनैंशियल अडवाइजर की न्यूयॉर्क के त्रिबेका स्काइक्रैपर के 18वें महले से गिरकर मौत हो गई। इसे डेंगा टावर के नाम से भी जाना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 52 साल के गुस्तावो अर्नल ने बेड बाथ ऐंड बियॉन्ड 2020 में जॉइन किया था। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक वह पहले एक कॉस्मेटिक ब्रैंड एवन के लिए काम करते थे। इसके बाद उन्होंने प्रोक्टर ऐंड गैंबल के लिए भी काम किया।

अर्नल की मौत के बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने के बाद ही उनकी पहचान हो सकी। बता दें कि 16 अगस्त को अर्नल ने कंपनी के 55,013 शेयर्स बेच दिए थे। बता दें कि घर में रोजाना इस्तेमाल होने वाला सामान बनाने वाली कंपनी जो कभी सफलता की ऊंचाइयों पर थी, आज संकट की स्थिति से गुजर रही है। अपने ब्रैंड को बेचने के चक्कर में इसका काफी नुकसान हुआ है।

पिछले सप्ताह कंपनी ने अपने 150 स्टोर बंद करने की घोषणा की थी। इसके अलावा कर्मचारियों की छटनी और पैसे बचाने की रणनीति पर भी कंपनी काम कर रही है। कंपनी को लगातार दूसरी तिमाही में भी बिक्री में 26 फीसदी की गिरावट देखी गई है।लगातार नुकसान को देखते हुए कंपनी ने कुछ बदलाव किए हैं। एक इंडिपेंडेंट बोर्ड डायरेक्टर सू गोव को भी हायर किया या है। गोव के मुताबिक नहीं पिछले सप्ताह बिक्री में तेजी देखी गई है।

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...