8.3 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबीजेपी, मोदी, कश्‍मीर... भारत-पाकिस्‍तान रिश्‍तों पर जरदारी के जहरीले बोल, इमरान पर...

बीजेपी, मोदी, कश्‍मीर… भारत-पाकिस्‍तान रिश्‍तों पर जरदारी के जहरीले बोल, इमरान पर सियासी वार की तैयारी

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान में जनरल असीम मुनीर राज आने के बाद पूर्व राष्‍ट्रपति आसिफ अली जरदारी ऐक्‍शन में आ गए हैं। जरदारी ने इमरान खान के प्‍लान को फेल करने के लिए मिनी पाकिस्‍तान कहे जाने वाले पंजाब और खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत में सत्‍तारूढ़ पीटीआई के मुख्‍य‍मंत्रियों के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाने का ऐलान किया है। इससे पहले इमरान खान ने देश में आम चुनाव जल्‍दी कराने का दबाव बढ़ाने के लिए इन दोनों ही प्रांतों में विधानसभा को भंग करने का ऐलान किया है। इमरान के वार से खिसियाए जरदारी ने भारत और पीएम मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

जरदारी ने एक इंटरव्‍यू में भारत संग रिश्‍तों पर पूछे गए सवाल पर पीएम मोदी के नेतृत्‍व में संचालित बीजेपी सरकार के खिलाफ जहरीला बयान दिया। जरदारी ने कहा, ‘वे छोटी सोचा वाले लोग हैं।’ पीपीपी नेता ने कहा, ‘मोदी सरकार ने 5 अगस्‍त 2019 को ऐसे दिखाया कि कश्‍मीर में कुछ हुआ ही नहीं है।’ जरदारी ने यह भी कहा कि जिस तरह से पाकिस्‍तान इस समय भारत के साथ व्‍यापारिक रिश्‍ते की बात कर रहा है, वह हमारे के लिए फायदेमंद नहीं है। उन्‍होंने कहा कि अगर पाकिस्‍तान की ओर से भारत को निर्यात बढ़ता है तो हमें व्‍यापार पर नई दिल्‍ली के साथ दबकर बात करनी होगी।

इमरान के दांव को फेल करने के लिए ऐक्‍शन में जरदारी
दरअसल, इमरान खान ने जब से पंजाब और खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत की विधानसभा को भंग करने का मास्‍टरस्‍ट्रोक चला है, तभी से आसिफ अली जरदारी और पीएम शहबाज शरीफ बौखलाए हुए हैं। इमरान ने यह दांव इसलिए चला है ताकि या तो शहबाज शरीफ पूरे देश में जल्‍दी चुनाव कराएं या फिर इन दोनों ही प्रांतों में होने वाले चुनाव के बाद 5 साल तक सत्‍ता से दूर रहें। इमरान खान की लोकप्रियता इन दिनों चरम पर है और विश्‍लेषकों का मानना है कि वह पंजाब और खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत में फिर से आसानी से सरकार बना लेंगे।

पाकिस्‍तान में केंद्र की सत्‍ता पंजाब प्रांत से होकर जाती है जहां पर इमरान खान ने नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल एन को उखाड़ फेंका है। पीएम शहबाज शरीफ ने अपने बेटे को यहां पर सीएम बनाया था लेकिन बाद में वह बहुमत नहीं हासिल कर पाए। इससे शरीफ परिवार का पंजाब पर से राज खत्‍म हो गया। अब शरीफ परिवार किसी भी तरह से पंजाब में फिर से सत्‍ता में आना चाहता है। यही वजह है कि जरदारी इमरान के दांव को फेल करने के लिए ऐक्‍शन में आए हैं। जरदारी ने यह भी दावा किया कि खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत में तो वह चमत्‍कार कर सकते हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...