8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयट्रंप पर गोली चलाने वाले आरोपी के घर से मिला बम बनाने...

ट्रंप पर गोली चलाने वाले आरोपी के घर से मिला बम बनाने का सामान, जांच एजेंसियों का बड़ा खुलासा

Published on

बटलर

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैली में गोली चलाने के संदिग्ध व्यक्ति की गाड़ी में बम बनाने की सामग्री मिली है। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संदिग्ध के घर में भी बम बनाने की सामग्री मिली है। सार्वजनिक रूप से इस विषय पर बोलने का अधिकार नहीं रखने वाले दो अधिकारियों ने नाम जाहिर नहीं होने की शर्त पर यह जानकारी दी।

ट्रंप शनिवार को पेनसिल्वेनिया में एक रैली में उस समय बाल-बाल बच गए, जब 20 वर्षीय हमलावर ने उन पर कई गोलियां चलाईं। इस हमले में वह जख्मी हो गए और उनके कान पर चोट आई। गोलीबारी की इस घटना में ट्रंप की रैली में मौजूद एक व्यक्ति की जान चली गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ‘सीक्रेट सर्विस’ के कर्मियों ने हमलावर को मार गिराया।

ट्रंप ने कहा- देश को एकजुट रहना चाहिए
ट्रंप ने एक रैली में अपनी हत्या के प्रयास के बाद रविवार को कहा कि अमेरिका को एकजुट रहना चाहिए और देश के नागरिकों को अमेरिकी के तौर पर अपना सच्चा चरित्र दिखाना चाहिए। उन्होंने मजबूत और दृढ़ रहने की बात भी कही। ट्रंप (78) शनिवार को पेनसिल्वेनिया में एक रैली में उस समय बाल-बाल बच गए, जब 20 वर्षीय हमलावर ने उन पर कई गोलियां चलाईं। इस हमले में वह जख्मी हो गए और उनके कान पर चोट आई। गोलीबारी की इस घटना में ट्रंप की रैली में मौजूद एक व्यक्ति की जान चली गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

ट्रूथ सोशल पर ट्रंप ने यग लिखा
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रूथ सोशल’ पर लिखा, ‘‘भगवान ने ही वह सब होने से रोक लिया, जिसके बारे में सोचा भी नहीं था।’’ ट्रंप की पोस्ट के अनुसार, ‘‘ऐसे समय में यह अधिक महत्वपूर्ण है कि हम एकजुट रहें और अमेरिकियों के तौर पर अपना मूल चरित्र बनाए रखें। हम मजबूत और दृढ़संकल्पित बने रहें और बुराई को न जीतने दें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम डरेंगे नहीं।’’ ट्रंप ने कहा कि वह जुझारू बने रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘अन्य पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं।’’ ट्रंप के प्रचार दल के प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति की हालत ठीक है।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...