12.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ की तबीयत बिगड़ी, बकिंघम पैलेस ने दी परेशान करने...

ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ की तबीयत बिगड़ी, बकिंघम पैलेस ने दी परेशान करने वाली खबर

Published on

लंदन

बकिंघम पैलेस ने कहा है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय चिकित्सकीय देखरेख में हैं क्योंकि डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है।महारानी ने अपनी ‘प्रिवी काउंसिल’ की बैठक रद्द कर दी और उन्हें आराम करने के लिए कहा गया है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने कंजरवेटिव पार्टी की नेता लिज ट्रस को मंगलवार को औपचारिक रूप से ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया था। ट्रस 96 वर्षीय महारानी से मिलने के लिए स्कॉटलैंड के एबर्डीनशायर में उनके बाल्मोरल कैसल स्थित आवास पहुंची थीं।

प्रिंस चार्ल्‍स और विलियम स्‍कॉटलैंड रवाना
पैलेस का कहना है कि महारानी बाल्मोरल में हैं और उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स और पोते प्रिंस विलियम वहां के लिए रवाना हो गये हैं। इस बीच ट्रस ने कहा, ‘बकिंघम पैलेस की इस खबर से पूरा देश चिंतित होगा।’ उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘इस समय मेरी और पूरे देश की शुभकामनाएं महारानी और उनके परिवार के साथ हैं।’ महरानी एलिजाबेथ की उम्र इस समय 96 साल है और उनके शासन को 70 साल हो चुके हैं। उन्‍हें अभी तक अस्‍पताल में भर्ती नहीं कराया गया है। महारानी के बेटे एंड्रयू और एडवर्ड के अलावा उनकी बेटी राजकुमारी ऐनी पहले ही स्‍कॉटलैंड में उनके साथ हैं।

लिज ट्रस ने बीच में छोड़ी बहस
महारानी के खराब स्‍वास्‍थ्‍य की खबर ने संसद में बहस में व्‍यवधान डाला था। नई प्रधानमंत्री ट्रस ने ऊर्जा संकट से निबटने के लिए एक बड़े पैकेज का ऐलान किया था। इसी समय उनके करीबी ने धीरे से उन्‍हें महारानी की त‍बीयत की जानकारी दी। वह परेशान हो गईं और इसके कुछ ही समय बाद हाउस ऑफ कॉमन्‍स से निकल गईं। महारानी हमेशा बकिंघम पैलेस में ही नई सरकार का ऐलान करती हैं लेकिन इस बार वह स्‍काटलैंड में थीं। पहले बोरिस जॉनसन अपना इस्‍तीफा सौंपने के लिए स्‍कॉटलैंड पहुंचे थे। इसके बाद ट्रस भी बाल्‍मोरल कैसल गईं और यहां पर उन्‍होंने महारानी से मुलाकात की।

सेहत बनी चिंता का विषय
महारानी के स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में कोई ज्‍यादा जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि उन्‍हें चलने-फिरने में दिक्‍कत हो रही है। इस साल फरवरी में ही वह कोविड-19 से ठीक हुई थीं। मगर इस बीमारी ने उन्‍हें काफी कमजोर कर दिया था। जो फोटो पैलेस की तरफ से जारी की गई थी उसमें नजर आ रहा था कि महारानी ने बांये हाथ में छड़ी पकड़ी है जिसकी मदद से वह चल पा रही थीं। महारानी एलिजाबेथ की खराब होती सेहत पिछले कुछ सालों से चिंता का विषय बनी हुई है। इसकी वजह से उन्‍हें अपने कुछ कार्यक्रम तक रद्द करने पड़े गए हैं।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...