12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतेज तूफान में ढह गई बिल्डिंग की दीवार, चीन में लैंडस्लाइड ने...

तेज तूफान में ढह गई बिल्डिंग की दीवार, चीन में लैंडस्लाइड ने ली 15 लोगों की जान

Published on

नई दिल्ली,

चीन के हुनान प्रांत के हेंगयांग शहर के यूलिन गांव में भारी बारिश के वजह से लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है. इस घटना में 15 लोगों की जान चली गई और अन्य छह लोग घायल हो गए. लैंडस्लाइड रविवार को करीब 8 बजे हुए, जिसमें एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग का हिस्सा गिर जाने से 18 लोग दब गए थे.

बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर 300 से ज्यादा रेस्क्यू बलों को तैनात किया गया और घायलों को अस्पतालों में ले जाया गया. मलबे में दबे सभी लोगों को निकाल लिया गया है, जिसमें 15 शव बरामद किए गए. मलबे से छह लोगों को बचाया गया है, जिसमें कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

चक्रवाती तूफान के बाद भारी बारिश
बताया जा रहा है कि साइक्लोनिक तूफान Gaemi की वजह से भारी बारिश हो रही थी. हालांकि, यह पहले चक्रवात था लेकिन 28 जुलाई तक यह शांत पड़ गया. चीन के कई शहरों में इसकी वजह से बाढ़ जैसे हालात हैं और कुछ शहरों बाढ़ को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम विभाग ने Gaemi के शांत पड़ने के बाद भी कुछ इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की है.

चीन में प्रमुख 20 नदियों में बाढ़ जैसे हालात
चीन 1 अप्रैल को बरसात के मौसम की शुरुआत के बाद से ही भयंकर बाढ़ से जूझ रहा है. अत्यधिक भारी बारिश की वजह से पूरे देश में प्रमुख 20 नदियों में बाढ़ आई है, जिसकी वजह से अलग-अलग शहरों में कई मौतें हुई हैं और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है. क्लाइमेट चेंज की वजह से दुनियाभर में मौसम की स्थिति खराब होती जा रही है और चीन की हालिया घटना भी इसी का नतीजा माना जाता है.

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कई चेतावनियां जारी की हैं, जिसमें कई प्रांतों को प्रभावित करने वाली मूसलाधार बारिश के लिए “येलो” अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने प्रति घंटे 80 एमएम बारिश का अनुमान लगाया है. मौसम बिगड़ने की वजह से स्थानीय स्तर पर इंतजाम भी किए जा रहे हैं.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...