9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'ट्रंप को नहीं हरा सकते...', जब बाइडेन से दो टूक बोलीं नैंसी...

‘ट्रंप को नहीं हरा सकते…’, जब बाइडेन से दो टूक बोलीं नैंसी पेलोसी

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले ही बाइडेन पर ट्रंप भारी पड़ते नजर आ रहे हैं. पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट में बाइडेन की किरकिरी होने के बाद से उन पर चुनावी दौड़ से हटने का दबाव लगातार बढ़ रहा है. इस बीच अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की पूर्व स्पीकर नैंसी पेलोसी ने भी बाइडेन को दो टूक कह दिया है कि वह ट्रंप से किसी हालत में जीत नहीं सकते.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नैंसी पेलोसी ने हाल ही में बाइडेन से फोन पर बात की थी. इस दौरान उन्होंने बाइडेन को बताया कि सभी चुनाव पूर्व सर्वों से साफ पता चल रहा है कि वह ट्रंप को राष्ट्रपति दौड़ में नहीं हरा सकते. साथ ही यह चुनाव लड़कर बाइडेन नवंबर में होने जा रहे चुनाव में डेमोक्रेट्स की जीत की संभावनाओं को भी नष्ट कर सकते हैं.

लेकिन पेलोसी की इन स्पष्ट चेतावनियों के बावजूद बाइडेन इस बात पर अड़े रहे कि वह चुनाव लड़ेंगे और ट्रंप को हराकर दिखाएंगे. इतना ही नहीं, बाइडेन ने पेलोसी से कहा कि उन्होंने भी सर्वे देखे हैं और उनके अभी भी जीत के आसार हैं.

बता दें कि नैंसी पेलोसी की बाइडेन को दी गई ये सलाह ऐसे समय में सामने आई है, जब डेमोक्रेट्स का एक वर्ग 27 जून को पहली लाइव टीवी डिबेट के दौरान बाइडेन की निराशाजनक परफॉर्मेंस की वजह से उनकी आलोचना कर रहे है और इस रेस से उनके हटने की बात कर रहे है.

बाइडेन के राष्ट्रपति रेस से हटने की क्यों उठी मांग
दरअसल बीते महीने डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन के बीच पहले लाइव टीवी डिबेट हुई थी. इस डिबेट में बाइडेन का प्रदर्शन खासा खराब रहा था. वह डिबेट के बीच में कई बार फ्रीज हो गए थे. कई बार उनकी जबान लड़खड़ाती नजर आई थी. ट्रंप के आरोपों को वह सही तरीके से काउंटर भी नहीं कर पाए थे. इसके बाद से दबी जुबान में ऐसी चर्चा हो रही है कि बाइडेन मौजूदा हालत में ट्रंप को हरा नहीं पाएंगे.

न्यूयॉर्क टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बाइडेन का परिवार उन्हें इस रेस में बने रहने पर जोर दे रहा है. अटलांटा जर्नल कॉन्स्टिट्यूशन ने बीते रविवार को अपने संपादकीय में कहा कि अब राष्ट्रपति बाइडेन के लिए राजनीति से रिटायर हो जाना जरूरी है.

ट्रंप और बाइडेन की लाइव डिबेट में क्या-क्या हुआ?
बीते महीने डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन और रिपब्लिकन की ओर से डोनाल्ड ट्रंप के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई थी. अटलांटा में हुई 90 मिनट की इस डिबेट को CNN ने आयोजित कराया था. इस डिबेट में इजरायल-हमास जंग से लेकर, रूस-यूक्रेन युद्ध, चीन से अमेरिका के संबंधों, अबॉर्शन, गन वायलेंस, टैक्स, महंगाई, बेरोजगारी, क्लाइमेट चेंज और अवैध प्रवासियों जैसे मुद्दों पर तीखी बहस हुई थी.

इस डिबेट की शुरुआत अमेरिका में बढ़ रही महंगाई के मुद्दे से हुई थी. बाइडेन ने ट्रंप पर आरोप लगाया था कि ट्रंप के राष्ट्रपति पद से हटने के बाद उन्हें ऐसी अर्थव्यवस्था मिली, जो खस्ताहाल थी. बाइडेन ने कहा कि उन्होंने बड़े पैमाने पर रोजगारों का सृजन किया और बढ़ती दवाइयों की कीमतों पर लगाम लगाई. इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि बाइडेन सरकार में अमेरिका में बड़ी तादाद में अवैध प्रवासी पहुंचे है. लेकिन इस डिबेट में बाइडेन की परफॉर्मेंस ट्रंप की तुलना में खराब आंकी गई थी.

Latest articles

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...