6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में चुनाव के बाद गृह युद्ध के आसार, सेना प्रमुख ने...

पाकिस्तान में चुनाव के बाद गृह युद्ध के आसार, सेना प्रमुख ने चली चाल, जिन्ना के देश में फिर बनेगा बांग्‍लादेश?

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान के आम चुनाव में इमरान खान की पार्टी पीटीआई के समर्थकों ने सबको चौंका दिया है। इमरान खान के समर्थक चुनाव में निर्दलीय उतरे थे और उन्‍होंने शानदार सफलता हासिल की है। 100 से ज्‍यादा सीटों पर निर्दलीय प्रत्‍याशी अपना कमाल दिखा रहे हैं। चुनाव परिणामों से साफ हो गया है कि अब इ‍न निर्दलीय सांसदों की मदद से ही कोई भी सरकार बनेगी। वहीं अब आरोप लग रहे हैं कि अपने पक्ष में चुनाव परिणाम नहीं जाता देख पाकिस्‍तान सेना धांधली करवाने में जुट गई है ताकि नवाज शरीफ या बिलावल की पार्टी को आगे बढ़ाया जाए। इसका खुद उदाहरण नवाज शरीफ हैं जो रात तक 70 फीसदी वोटों की गिनती के बाद पीटीआई की उम्‍मीदवार से पीछे चल रहे थे लेकिन अब उन्‍हें अचानक से लाहौर की सीट से विजेता घोषित कर दिया गया है। इससे अब पाकिस्‍तानी मतदाताओं में गुस्‍सा और हताशा भड़क रही है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यह गुस्‍सा गृह युद्ध जैसे हालात में बदल सकता है।

पाकिस्‍तानी मामलों की विशेषज्ञ और ब्रिटेन में सहायक प्रफेसर जोहा वसीम कहती हैं कि पाकिस्‍तान में चुनाव परिणामों के ऐलान में इतनी ज्‍यादा देरी धांधली को लेकर गंभीर सवाल पैदा करता है। उन्‍होंने अल जजीरा से बातचीत में कहा कि यह आसामान्‍य है और पर्दे के पीछे चल रही गड़बड़ी की ओर इशारा कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि पिछले कुछ सप्‍ताह से यह संकेत दिया जा रहा था कि नवाज शरीफ सत्‍ता की ओर बढ़ रहे हैं लेकिन अब इसको बड़ी चुनौती मिल गई है। वसीम ने कहा कि पाकिस्‍तानी सेना ने इमरान समर्थकों के खिलाफ दमन चक्र चलाया और उन्‍हें प्रताड़‍ित किया और अब उसका यह दांव उल्‍टा पड़ गया है।

पाकिस्‍तान में भड़क सकता है ‘गृहयुद्ध’
वसीम ने कहा कि मैं नहीं समझती हूं कि नवाज शरीफ या उनकी पार्टी ने इसकी अपेक्षा की होगी। यही वजह है कि वे रात से ही शांत थे। उन्‍हें अपनी जीत का पूरा भरोसा था लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि वोटर उसको लेकर इच्‍छुक नहीं हैं। एक अन्‍य विश्‍लेषक कहते हैं कि पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख ने एक महत्‍वपूर्ण रणनीति पर काम किया है। असीम मुनीर ने बहुत चालाकी से अंग्रेजों की तरह फूट डालो और राज करो की चाल चली है। उन्‍होंने इस चुनाव में केवल एक पार्टी को फेवर देने की बजाय कई ‘चुगलखोर’ पैदा कर दिए हैं। अब प्रत्‍येक ऐसे नेता सेना प्रमुख के लिए जासूस काम करेंगे और उनके लिए काम करेंगे। इससे जो कोई भी प्रधानमंत्री बनेगा वह कमजोर होगा और सेना प्रमुख के पास पूरी सत्‍ता आ जाएगी।

पाकिस्‍तानी मामलों के विशेषज्ञ माइकल कुगलमैन कहते हैं कि अगर अंतिम परिणाम में इमरान की पार्टी की जीत के अलावा और कुछ भी आता है तो वह पीटीआई इसे स्‍वीकार नहीं करेगी। पीटीआई इसे धांधली करार देगी। उन्‍होंने कहा कि ऐसा साफ नजर आ रहा है कि सेना इमरान खान को सत्‍ता नहीं देना चाहती है और उसने इस पूरी प्रक्रिया में हस्‍तक्षेप किया है। उन्‍होंने कहा कि इस चुनाव का परिणाम चाहे जो कुछ भी आए, इससे स्थिरता आने की बजाय यह पाकिस्‍तान को नए राजनीतिक संकट में धकेल सकता है। इससे समाज में और ज्‍यादा खाई बढ़ेगी जो पहले से ही बहुत है। इससे एक नई कानूनी लड़ाई शुरू हो सकती है और इससे जनता में विद्रोह भड़कने का खतरा पैदा हो जाएगा। उन्‍होंने कहा कि इसमें एक चेतावनी है। सेना अगले 3 दिनों के अंदर में पीटीआई के निर्दलीय सांसदों को किसी भी पार्टी में शामिल होने के लिए बाध्‍य कर सकती है। फिर चाहे नवाज शरीफ की पार्टी हो या बिलावल की पार्टी।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...