12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन और इटली ने फिर किया BRI जैसा समझौता, बीजिंग पहुंची जॉर्जिया...

चीन और इटली ने फिर किया BRI जैसा समझौता, बीजिंग पहुंची जॉर्जिया मेलोनी ने खुद किया ऐलान

Published on

बीजिंग

इटली और चीन ने पिछले समझौतों को लागू करने और सहयोग के नए रूपों के साथ प्रयोग करने के लिए रविवार को तीन वर्षीय कार्ययोजना पर हस्ताक्षर किए। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने चीन की राजधानी बीजिंग की आधिकारिक यात्रा के दौरान यह बात कही। मेलोनी चीन के साथ इटली के संबंधों को पुनः स्थापित करने का प्रयास कर रही हैं, क्योंकि यूरोपीय संघ के साथ व्यापार युद्ध की आशंकायें ऑटो विनिर्माण और अन्य क्षेत्रों में चीनी निवेश को आकर्षित करने की निरंतर रुचि के साथ जुड़ी हुई हैं।

मेलोनी ने चीन के साथ संबंधों पर क्या कहा
मेलोनी ने चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग के साथ बैठक की शुरुआत के अवसर पर कहा, ”हमें निश्चित रूप से बहुत काम करना है और मुझे विश्वास है कि यह काम वैश्विक स्तर पर इस जटिल दौर में उपयोगी हो सकता है, और बहुपक्षीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण हो सकता है।”

पांच दिनों की यात्रा पर चीन पहुंची हैं मेलोनी
मेलोनी अपने पांच दिवसीय दौरे के दौरान चीनी नेताओं से दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने और यूक्रेन में युद्ध को खत्म करने जैसे मुद्दों को लेकर बात कर सकती हैं। इटली चीन की बेल्ट एवं रोड परियोजना (बीआरआई) से साल 2019 में जुड़ा था और ऐसा करने वाला जी7 समूह का एकमात्र देश था। इस परियोजना से जुड़ने के बाद अमेरिका और पश्चिमी देशों ने इटली की आलोचना की थी और कहा था कि चीन उसे इस परियोजना के जरिए कर्ज के जाल में फंसाना चाहता है। मेलोनी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद दिसंबर 2023 में इटली के बीआरआई से अलग होने का फैसला किया था।

चीनी प्रधानमंत्री ने इतालवी व्यापारियों को किया संबोधित
मेलोनी के साथ बैठक के बाद ली कियांग ने इतालवी और चीनी व्यापार जगत के कारोबारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी अर्थव्यवस्था को उन्नत करने के लिए चीन के प्रयास से उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की मांग बढ़ेगी, जिससे दोनों देशों की कंपनियों के बीच सहयोग के अवसर बढ़ेंगे। मेलोनी ने कारोबारियों को बताया कि दोनों पक्षों ने एक औद्योगिक सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं जिसमें इलेक्ट्रिक वाहन और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग शामिल हैं।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...