9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनाटो से तनाव के बीच साथ आए चीन और रूस, प्रशांत महासागर...

नाटो से तनाव के बीच साथ आए चीन और रूस, प्रशांत महासागर में शुरू किया नौसैनिक अभ्यास

Published on

बीजिंग

चीन और रूस की नौसेनाओं ने रविवार को दक्षिणी चीन में एक सैन्य बंदरगाह पर संयुक्त अभ्यास शुरू किया। चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने यह जानकारी दी। यह अभ्यास ऐसे वक्त में हो रहा है, जब कुछ दिन पहले उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देशों ने बीजिंग को यूक्रेन में युद्ध का ”निर्णायक समर्थक” बताया था। चीन के रक्षा मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि दोनों देशों की वायु सेना ने हाल में पश्चिमी और उत्तरी प्रशांत महासागर में गश्त की और इस अभ्यास का अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय स्थितियों से कोई लेना-देना नहीं है तथा इसमें किसी तीसरे पक्ष को निशाना नहीं बनाया गया।

लंबा चलेगा चीन-रूस नौसैनिक अभ्यास
यह अभ्यास रविवार को गुआंगडोंग प्रांत में शुरू हुआ और इसके जुलाई मध्य तक जारी रहने की संभावना है। सरकारी प्रसारणकर्ता ‘सीसीटीवी’ ने शनिवार को बताया था कि इस अभ्यास का उद्देश्य सुरक्षा खतरों से निपटने और वैश्विक व क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता बनाए रखने की क्षमताओं का प्रदर्शन करना है। इसमें मिसाइल रोधी अभ्यास, समुद्री हमले और वायु रक्षा शामिल है। ‘शिन्हुआ’ समाचार एजेंसी ने बताया कि चीनी और रूस नौसेना ने झांगजियांग शहर में उद्घाटन समारोह के बाद अभ्यास किया। पिछले सप्ताह नाटो देशों के साथ चीन के तनाव के बाद यह संयुक्त अभ्यास हो रहा है।

नाटो सम्मेलन में चीन की आलोचना
वाशिंगटन में नाटो के शिखर सम्मेलन में बीजिंग की कड़ी आलोचना करते हुए कहा गया था कि चीन, रूस के साथ अपनी तथाकथित ‘बिना सीमा वाली साझेदारी’ और रक्षा औद्योगिक आधार का बड़े पैमाने पर समर्थन कर यूक्रेन के खिलाफ उसके युद्ध में निर्णायक रूप से बढ़ावा देने वाला बन गया है। इसके जवाब में चीन ने नाटो पर दूसरों की कीमत पर सुरक्षा पाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था और उससे एशिया में ऐसी ‘अराजकता’ न फैलाने के लिए कहा था।

Latest articles

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...