12.1 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयताइवान पर G7 देशों से नहीं मिला साथ, भड़के चीन ने उठाया...

ताइवान पर G7 देशों से नहीं मिला साथ, भड़के चीन ने उठाया यह कदम

Published on

बीजिंग,

वैश्विक राजनीति के भूपटल पर ताइवान को लेकर छिड़ा विवाद अब और गहराता नजर आ रहा है. अमेरिका की हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से चिढ़ा बैठा चीन अब इसे लेकर G7 देशों के रुख से नाराज है. इस बीच उसने जापान के साथ होने वाली द्विपक्षीय वार्ता भी रद्द कर दी है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक चीन के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी कि चीन के विदेश मंत्री वांग यी और उनके जापानी समकख के साथ होने वाली बैठक रद्द हो गई है. ये बैठक कंबोडिया में आसियान के कार्यक्रम से इतर होनी थी.

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने अपनी नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि ताइवान को लेकर G7 देशों ने संयुक्त बयान जारी किया है. चीन उनके बयान की कड़ी निंदा करता है.G7 देशों के विदेश मंत्रियों ने बुधवार को चीन से ताइवान जलडमरूमध्य (Taiwan Strait) में तनाव कम करन और इसका शांतिपूर्ण हल निकालने का अनुरोध किया था. G7 देशों में जापान के अलावा कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देश शामिल हैं.

ताइवान को लेकर ये नया विवाद अमेरिका की हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी की यात्रा के बाद खड़ा हुआ है. बीते 25 साल में ये पहली बार है जब अमेरिका के किसी बड़े पदाधिकारी ने ताइवान की यात्रा की है. चीन हमेशा से ताइवान को अपना हिस्सा बताता रहा है. वहीं दुनिया के तमाम देश ताइवान के साथ व्यापारिक रिश्ते रखते हैं, लेकिन राजनयिक रिश्ते रखने से बचते हैं.पेलोसी की यात्रा से भड़के चीन ने ताइवान स्ट्रेट में सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी हैं. वहीं जवाबी कार्रवाई में ताइवान ने भी अपने मिसाइल डिफेंस सिस्टम को एक्टिवेट कर लिया है. इस तरह चीन और ताइवान के बीच तनाव बढ़ रहा है.

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, चार की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटकों ने...

ईरान-इजराइल में फिर जंग: इजरायल ने ईरान के 4 शहरों पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल

ईरान ने तेल अवीव पर मिसाइलें दागीं, इजराइल ने तेहरान-तबरीज को निशाना बनाया तेहरान/वॉशिंगटन डीसी।...