10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयChina ने समंदर में खड़े जहाज से लॉन्च किया रॉकेट, अंतरिक्ष में...

China ने समंदर में खड़े जहाज से लॉन्च किया रॉकेट, अंतरिक्ष में चार सैटेलाइट तैनात… Video

Published on

बीजिंग,

चीन ने समंदर में खड़े जहाज से अपने दूसरे कॉमर्शियल रॉकेट की लॉन्चिंग सफलतापूर्वक कर दी है. इस रॉकेट ने चार सैटेलाइटस को अंतरिक्ष में तय ऑर्बिट में छोड़ दिया है. पानी के जहाज से लॉन्च होने वाले रॉकेट का नाम है Ceres-1. यह एक सॉलिड फ्यूल रॉकेट है.

सेरेस-1 रॉकेट की लॉन्चिंग चीन के शैनडोंग प्रांत के पूरब में स्थित समंदर से की गई. लॉन्चिंग के लिए Tianqi 25-28 सैटेलाइट्स को लॉन्च किया गया. ये सैटेलाइट्स इंटरनेट ऑफ थिंग्स, डेटा कनेक्टिविटी के लिए काम करेंगे. यह बीजिंग की कंपनी गुओडियान गाओके के सैटेलाइट्स हैं. जिन्हें धरती की निचली कक्षा में स्थापित किया गया है

इस रॉकेट को लॉन्च किया है गैलेक्टिक एनर्जी नाम की कंपनी ने. उसने इस मिशन को ‘Beautiful World’ कोडनेम दिया था. इस लॉन्च में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सीना वीबो के भी पैसे लगे हैं. चीन ने इस लॉन्चिंग के लिए समंदर में प्लेटफॉर्म बनाया. लॉन्च करने वाला जहाज शैनडोंग प्रांत के हाईयांग में बनाया गया था.

इस साल और भी लॉन्चिंग होगी सेरेस-1 रॉकेट्स की
गैलेक्टिक एनर्जी चीन की स्पेस इंडस्ट्री में कॉमर्शियल लॉन्च के लिए जानी जाती है. इस साल सेरेस-1 की और भी लॉन्चिंग होंगी. इसके बाद जमीन से भी सेरेस-1 रॉकेट की लॉन्चिंग की जा सकती है. साथ ही लिक्विड प्रोपलेंट रॉकेट Pallas-1 भी लॉन्च किया जाएगा. इस रॉकेट का पहला स्टेज रीयूजेबल है.

चीन ने इस साल अब तक कर दिए 25 लॉन्च, 100 का टारगेट
साल 2024 में चीन ने अब तक 25 लॉन्च किए हैं. चीन ने इस साल कम से कम 100 लॉन्चिंग की तैयारी कर रखी है. इनमें से 30 लॉन्च कॉमर्शियल हैं. इस साल जनवरी में चीन ने पानी के जहाज से नए रॉकेट की लॉन्चिंग करके दुनिया को हैरान कर दिया था. ये लॉन्चिंग ओरियनस्पेस ने पीले सागर में खड़े जहाज से की थी. चीन में स्पेस इंड्स्ट्री में निजी कंपनियां तेजी से आगे आ रही हैं. रॉकेट से लेकर सैटेलाइट्स और अन्य यंत्र भी बना रहे हैं. चीन ने 2022 में कुल मिलाकर 64 ऑर्बिटल मिशन लॉन्च किए थे. जबकि पिछले साल 67 मिशन लॉन्च किए थे.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...