8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयराफेल को देख घबराया चीन, तिब्‍बत में तैनात किया अपना सबसे शक्तिशाली...

राफेल को देख घबराया चीन, तिब्‍बत में तैनात किया अपना सबसे शक्तिशाली फाइटर जेट J-20, बड़ा खतरा

Published on

बीजिंग

चीन ने भारत की सीमा के पास अपने पांचवीं पीढ़ी के स्‍टील्‍थ फाइटर जेट जे-20 को तैनात किया है। सैटलाइट तस्‍वीरों से खुलासा हुआ है कि चीन ने अभी दो दिन पहले ही जे-20 फाइटर जेट को तिब्‍बत में शिगात्‍से एयरबेस पर तैनात किया है। भारत ने भी चीन से निपटने के लिए सीमा की दूसरी ओर राफेल फाइटर जेट को तैनात किया है जो 4.5 पीढ़ी का लड़ाकू विमान माना जाता है। चीन एक तरफ जहां जे-20 को भेजकर ताइवान को डरा रहा है, वहीं अब उसने भारत की सीमा पर भी दबाव बढ़ाने की कोशिश की है। चीन की इसी नापाक चाल से निपटने के लिए भारत ने तिब्‍बत सीमा के पास एस-400 एयर डिफेंस सिस्‍टम तैनात किया है।

ताइवान के खिलाफ हाल ही में हुए जोरदार युद्धाभ्‍यास के दौरान चीन ने इस जे-20 फाइटर जेट का इस्‍तेमाल किया था। पहले ताइवान और अब भारतीय सीमा के पास जे-20 की तैनाती रणनीतिक हल्कों में चर्चा का विषय बन गया है। इससे भारत समेत पड़ोसी देश इस विमान की ताकत का आकलन करने में जुट गए हैं ताकि उससे निपटा जा सके। विश्‍लेषकों का कहना है कि चीन और ताइवान के बीच तनाव न केवल चुनौती पेश करता है बल्कि एक मौका भी देता है। इससे भारत यह जान सकता है कि जे-20 फाइटर जेट का रणनीतिक महत्‍व क्‍या है और चीन की सैन्‍य तैयारी क्‍या है।

जे-20 की ताकत पर एक्‍सपर्ट बंटे
विश्‍लेषकों का कहना है कि चीन का जे-20 को पेश करना चीन के सैन्‍य आधुनिकीकरण के प्रयासों में मील का पत्‍थर कहा जा रहा है। वहीं रक्षा विश्‍लेषकों में इस विमान की ताकत को लेकर राय बंटी हुई है। इस वजह से इसके और ज्‍यादा विश्‍लेषण की बात कही जा रही है। जे-20 को स्‍टील्‍थ फाइटर जेट कहा जा रहा है जो रेडार की पकड़ में नहीं आता है। इसके लिए जे-20 में विभिन्‍न डिजाइन और कई तकनीक का इस्‍तेमाल किया गया है। इसके बाद भी यह विमान पूरी तरह से स्‍टील्‍थ नहीं बताया जा रहा है। विश्‍लेषकों का कहना है कि इसका विशाल आकार और इंजन नोजल आदि इसको पूरी तरह से स्‍टील्‍थ होने से रोकते हैं।

भारत के लिए जे-20 को समझने का बड़ा मौका
आलोचकों का कहना है कि जे-20 ने भले ही कुछ एंगल से रेडार की पकड़ में आने से बचने का तरीका खोज लिया है लेकिन कई मौकों पर इसे डिटेक्‍ट किया जा सकता है। विश्‍लेषकों का कहना है कि ताइवान में चल रहे तनाव के बीच भारत के पास इस चीनी फाइटर जेट को जानने का बढ़‍िया मौका है। भारत इसके जरिये इस विमान की स्‍टील्‍थ क्षमता और रेडार की पकड़ में आने का परीक्षण कर सकता है। इससे भारत को चीन की स्‍टील्‍थ तकनीक के बारे में प्रभावी जानकारी मिल सकती है। जे-20 को लड़ता देख भारत अपने हथियारों की ताकत और इलेक्‍ट्रानिक युद्धकौशल का आकलन कर सकता है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...