8.5 C
London
Friday, January 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसुनीता विलियम्स की वापसी का काउंटडाउन शुरू, बचे हैं ये दो अहम...

सुनीता विलियम्स की वापसी का काउंटडाउन शुरू, बचे हैं ये दो अहम पड़ाव

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर मंगलवार यानी आज इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से वापस धरती पर आने के लिए रवाना हो गए हैं. वे फ्लोरिडा के तट पर लैंड करेंगे. इस इवेंट पर पूरी दुनिया नजर गड़ाए हुए है. दोनों एस्ट्रोनॉट्स की वापसी के बाद अंतरिक्ष में नौ महीने की यात्रा खत्म होगी

सुनीता विलियम्स, विल्मोर और दो अन्य क्रू-9 सदस्यों के साथ स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर सवार होकर धरती की तरफ लौट रहे हैं. स्पेसएक्स का ड्रैगन स्पेस आज सुबह करीब साढ़े दस बजे इंटरनेशवल स्पेस स्टेशन से अनडॉक हुआ. SpaceX का ड्रैगन स्पेस और धरती के बीच रास्ते में हैं, जो बुधवार सुबह अपनी यात्रा पूरी करेगा.

सुनीता विलियम्स की वापसी के 4 अहम पड़ाव-
18 मार्च सुबह 08.15 बजे: हैच क्लोज (यान का ढक्कन बंद हुआ)
18 मार्च सुबह 10.35 बजे: अनडॉकिंग (ISS से ड्रैगन अलग हुआ)
19 मार्च सुबह 02.41 बजे: डीऑर्बिट बर्न (वायुमंडल में एंट्री)
19 मार्च सुबह 03.27 बजे: स्प्लैशडाउन (समुद्र में लैंडिंग)
19 मार्च सुबह 05.00 बजे: पृथ्वी पर वापसी के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस

क्यों बदला पहले से तय हुआ प्लान?
जून 2024: सुनीता विलियम्स और विल्मोर 5 जून, 2024 को धरती से गए थे, जिनका आईएसएस पर रुकने का प्लान थोड़े वक्त का ही था. हालांकि, कुछ वक्त बाद ही इंजीनियरों ने स्टारलाइनर में हीलियम लीक और प्रोपल्शन सिस्टम में खराबी का पता लगाया, जिससे यह वापसी के लिए यान अनसेफ हो गया.

अगस्त 2024: NASA ने देरी को स्वीकार किया और 2025 की शुरुआत में निर्धारित स्पेसएक्स मिशन के जरिए वैकल्पिक वापसी का प्लान बनाना शुरू कर दिया.

सितंबर 2024: स्टारलाइनर अंतरिक्ष यात्रियों के बिना पृथ्वी पर वापस लौटा, जिससे अन्य अंतरिक्ष यान के लिए डॉकिंग पोर्ट खाली हो गया. सुनीता विलियम्स और विल्मोर के लिए सुरक्षित वापसी विकल्प का इंतजार करते हुए आई.एस.एस. की ऑपरेशनल एफिसिएंसी सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया गया था.

ये है NASA की तैयारी
मिशन प्रबंधक क्षेत्र में मौसम की स्थितियों की निगरानी करना जारी रखेंगे, क्योंकि ड्रैगन का अनडॉकिंग विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है, जिनमें अंतरिक्ष यान की तैयारी, रिकवरी टीम की तैयारी, मौसम, समुद्री स्थितियां और अन्य कारक शामिल हैं. नासा और स्पेसएक्स क्रू-9 की वापसी के करीब स्प्लैशडाउन स्थान की पुष्टि करेंगे.नासा ने सुनीता को लाने के लिए SpaceX के Dragon Crew Capsule को चुना है. ये कैप्सूल अपने बनने के बाद से अब तक 49 बार लॉन्च हो चुका है.ड्रैगन कैप्सूल ने 44 बार इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की यात्रा की है. 29 बार रीफ्लाइट हुई है

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...