7.1 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदेश मुस्लिम बाहुल्य लेकिन हिजाब नहीं पहन सकतीं स्कूली छात्राएं, सरकार ने...

देश मुस्लिम बाहुल्य लेकिन हिजाब नहीं पहन सकतीं स्कूली छात्राएं, सरकार ने लगाया बैन

Published on

नई दिल्ली,

दुनिया के लगभग सभी मुस्लिम देशों में महिलाएं हिजाब पहनती हैं. ईरान में तो इसकी अनिवार्यता ऐसी है कि अगर कोई महिला हिजाब न पहने, तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है. हाल में यहां से कई दर्दनाक मामले भी सामने आए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक मुस्लिम बहुल देश ऐसा भी है,जिसने स्कूली छात्राओं के लिए हिजाब पर प्रतिबंध लगा दिया है.ये ऐसा करने वाला चुनिंदा मुस्लिम बाहुल्य देशों में शामिल है. हालांकि इस प्रतिबंध को लेकर देश में बहस अब भी जारी है. धर्म में गहरी आस्था रखने वाले माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे हिजाब पहनें.

इस देश का नाम कजाखस्तान है. यहां 2016 में लगी पाबंदी को कुछ लोग हटाने की मांग करते हैं. तब देश के शिक्षा मंत्रालय ने एक निर्देश जारी किया था. जिसमें कहा गया कि ‘स्कूल की वर्दी के साथ किसी भी तरह के धार्मिक पहचान वाले कपड़े पहनने की मंजूरी नहीं है.बेशक देश की सरकार इस्लाम को लेकर प्रतिबद्धता दिखाती है. लेकिन वो सोवियत संघ के वक्त से चले आ रहे धर्म पर नियंत्रण को कमजोर भी पड़ने देने को तैयार नहीं है.

इस देश की आबादी की बात करें, तो साल 2022 की जनगणना के मुताबिक कजाखस्तान में मुस्लिमों की आबादी सबसे ज्यादा है. यहां रहने वाले 69 फीसदी लोग मुस्लिम हैं.हालांकि कई अध्ययन बताते हैं कि देश में एक तिहाई लोग ही धर्म का सख्ती से पालन करते हैं. ये संवैधानिक तौर पर एक धर्मनिरपेक्ष देश है.हालांकि राष्ट्रपति कासिम जोमार्त तोकायेव इस्लाम को लेकर प्रतिबद्धता दिखाते हैं. वो 2022 में मक्का गए थे. साथ ही रमजान पर सरकारी अधिकारियों और मशहूर हस्तियों के लिए अपने घर पर इफ्तार पार्टी रखी थी.

नियम न मानने वाली छात्राओं के माता-पिता पर जुर्माना लग जाता है. जिसके कारण कई छात्राएं या तो विरोध ही करती रह जाती हैं, या वो स्कूल आना बंद कर देती हैं.सरकार इस मामले में देश के धर्मनिरपेक्ष होने पर ही जोर देती है. राष्ट्रपति तोकायेव ने बीते अक्टूबर को कहा था, ‘हमें सबसे पहले इस बात को याद रखना चाहिए कि स्कूल एक शैक्षिक संस्थान है, जहां बच्चे शिक्षा लेने आते हैं.मेरा ऐसा मानना है कि जब बच्चे बडे़ हो जाएं और उनका दुनिया देखने का अपना नजरिया हो, वो तब अपनी पसंद नापसंद तय करें.’

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...