11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइंडोनेशिया भूकंप में मरने वालों की संख्या 268 हुई, 151 लोग अब...

इंडोनेशिया भूकंप में मरने वालों की संख्या 268 हुई, 151 लोग अब भी लापता

Published on

नई दिल्ली

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में सोमवार को आए भीषण भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 268 हो गई है. मलबे में दबे शव बरामद होने के बाद संख्या में इजाफा हुआ है. 151 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई थी.नेशनल डिजास्टर मिटिगेशन एजेंसी के प्रमुख सुहार्यंतो का कहना है कि भूकंप में 1,083 लोग घायल हुए हैं. उन्होंने कहा कि हमारा पूरा ध्यान तलाशी और बचाव अभियान पर है. यह हमारी प्राथमिकता है.

बता दें कि भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले प्रांत के एक पहाड़ी क्षेत्र में सियानजुर शहर के करीब था. सोमवार दोपहर भूकंप के झटके से लोग घबरा गए और घरों से निकलकर सड़कों पर भागने के लिए मजबूर हो गए. भूकंप से इमारतें गिर गईं. सियांजुर में अस्पताल की पार्किंग रात भर पीड़ितों से भरी रही. कुछ का अस्थायी टेंट में इलाज किया गया. अन्य को फुटपाथ पर ड्रिप लगाई गई. जबकि हेल्थ वर्कर्स ने टॉर्च की रोशनी में मरीजों को टांके लगाए.

बीएनपीबी के मुताबिक, भूकंप को राजधानी जकार्ता में करीब 75 किमी (45 मील) दूर महसूस किया गया. भूकंप से कम से कम 2,200 घरों को नुकसान पहुंचा और 5,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए.बता दें कि इंडोनेशिया में विनाशकारी भूकंपों का इतिहास रहा है. 2004 में उत्तरी इंडोनेशिया में सुमात्रा द्वीप पर 9.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसने 14 देशों को प्रभावित किया था. हिंद महासागर के तट पर 226,000 लोग मारे गए थे, इनमें से आधे से अधिक इंडोनेशिया के रहने वाले थे.

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...