7.7 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारतीय हिरोइनों को सेक्स गुलाम बनाने की ख्वाहिश… पाकिस्तान के नामी पत्रकार...

भारतीय हिरोइनों को सेक्स गुलाम बनाने की ख्वाहिश… पाकिस्तान के नामी पत्रकार की सड़कछाप भाषा

Published on

इस्लामाबाद

इस्लाम के नाम पर बना पाकिस्तान जाहिलियत के नये नये मुकाम हासिल कर रहा है। खासकर भारत की वो अभिनेत्रियां, जो समय समय पर पाकिस्तान के नाम पर भावुक होती रहती हैं, उन्हें पत्रकार मुबाशिर लुकमान की भाषा जरूर सुननी चाहिए, क्योंकि इससे बतौर कौम पाकिस्तान की मानसिकता का पता चलता है। हो सकता है पाकिस्तान में सभी लोग ऐसे ना हों, लेकिन ऐसे लोग गिनती के ही होंगे। पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार मुबाशिर लुकमान ने एक पॉडकास्ट में ख्वाहिश जताते हुए कहा है कि “युद्ध की स्थिति में वो भारत की हिरोइनों को सेक्स स्लेव बनाना चाहेंगे।” मुबाशिर लुकमान के वरिष्ठ पत्रकार बनने के पीछे भारतीय ही रहे हैं, जिन्होंने यूट्यूब पर उन्हें सब्सक्राइब किया, फॉलो किया, उनके व्यूअरशिप को बढ़ाया और आज ये सड़कछाप भाषा का इस्तेमाल कर रहा है।

युद्ध की स्थिति में वतन के लिए मरने की बात करना कोई गलत नहीं है, देशप्रेम दिखाना गलत नहीं है, देश के लिए कुछ कर गुजरना भी गर्व की बात है, लेकिन दुश्मन मुल्क की लड़कियों को सेक्स गुलाम बनाने की बात करना, मानसिकता को दिखाता है। ये पाकिस्तानियों की सोच को दिखाता है, उनके संस्कार को दिखाता है।

मुबाशिर लुकमान की सड़कछाप भाषा
मुबाशिर लुकमान ने पहली बार ऐसा नहीं किया है। वो पहले भी भारतीय महिलाओं, जिन्होंने अलग अलग क्षेत्रों में मेहनत की बदौलत ऊंचा मुकाम हासिल किया है, उनपर अपमानजनक टिप्पणियां कर चुका है। दरअसल, एक यूट्यूब चैनल पर मुबाशिर लुकमान से पूछा गया था कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ता है तो उनकी ख्वाहिश क्या होगी? सवाल तो इस अंदाज में पूछा गया जैसे युद्ध में पाकिस्तानी, भारत को फतह कर लेंगे और उसके बाद अपनी ख्वाहिशों का इजहार करेंगे। खैर, इस सवाल के जवाब में मुबाशिर लुकमान बोलता है कि उसकी ख्वाहिश भारतीय हिरोइनों को सेक्स स्लेव यानि सेक्स गुलाम बनाने की है। मुबाशिर लुकमान भूल गया है कि जंग की स्थिति में इंडियन आर्मी की गरज के सामने पाकिस्तानियों का क्या होने वाला है।

इस सवाल के जवाब में मुबाशिर लुकमान आगे बोलता है कि युद्ध की स्थिति में उसकी ख्वाहिश गाजी बनने की है। आपको बता दें कि गाजी एक अरबी शब्द है, जिसका मतलब इस्लाम के लिए लड़ने वाला योद्धा होता है। गाजी शब्द से अकसर ऐसे मुस्लिम लुटेरों को नवाजा गया, जिन्होंने भारत पर आक्रमण कर मंदिरों को तोड़ा और हिंदुओं का खून बहाया। तो मुबाशिर लुकमान की भी ख्वाहिश गाजी बनने की है। आपको बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात हैं और दोनों देशों के बीच जंग छिड़ सकती है।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...