16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयआसमान से धरती की तरफ बढ़ रही तबाही, नासा ने अचानक देखा...

आसमान से धरती की तरफ बढ़ रही तबाही, नासा ने अचानक देखा विशाल एस्टेरॉयड, पृथ्वी से टकराया तो क्या होगा

Published on

वॉशिंगटन

नासा ने एक विशाल एस्टेरॉयड के तेजी से धरती की तरफ बढ़ने की चेतावनी जारी है। नासा की निगरानी टीम ने 410 फुट के इस विशाल क्षुद्रग्रह 2024 OC को 4 अगस्त रविवार को तेजी से धरती तरफ बढ़ते देखा है। यह रात में 9 बजकर 40 मिनट पर पृथ्वी के सबसे करीब होगा। नासा ने बताया है कि यह क्षुद्रग्रह एक बड़ी इमारत के बराबर है और 35,986 किमी प्रति घंटे की खतरनाक गति से पृथ्वी के करीब से गुजरेगा। 2024 OC अपोलो एस्टेरॉयड्स का हिस्सा है, जो हाल ही में पृथ्वी के सबसे करीब पहुंच रहे हैं। क्षुद्रग्रह अंतरिक्ष में हमारे पृथ्वी के निकट घूमते ठोस पिंड हैं। इनकी कक्षाएं पृथ्वी के पथ को क्रॉस करती हैं।

हालांकि, अधिकांश क्षुद्रग्रह खतरनाक नहीं होते हैं, लेकिन उनमें से कुछ को संभावित रूप से खतरनाक माना जाता है और उन पर नजदीकी निगरानी की आवश्यकता होती है। वे क्षुद्रग्रह जो 460 फीट (140 मीटर) से बड़े होते हैं और जिनकी कक्षा पृथ्वी से 75 लाख किलोमीटर की दूरी से होकर गुजरती है, उन्हें संभावित रूप से खतरनाक श्रेणी में माना जाता है।

क्या पृथ्वी के लिए खतरा?
2024 OC के पृथ्वी के पास 74 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरने की उम्मीद है। भले ही यह बहुत करीब से गुजर रहा है, लेकिन अपने थोड़े छोटे आकार के आकार खतरनाक क्षुद्रग्रह की श्रेणी में नहीं आता है। हालांकि, नासा इस पर करीब से नजर बनाए हुए है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पृथ्वी को किसी भी तरह का खतरा न हो।

धरती से टकराया तो क्या होगा?
अगर 2024 ओसी के आकार का कोई क्षुद्रग्रह पृथ्वी से टकराता है तो इसका ग्रह पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा। इमारत के आकार का क्षुद्रग्रह भारी तबाही की वजह बन सकता है। गिरने वाली जगह पर विशाल गड्ढा बन सकता है और इलाके को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके पर्यावरण पर भी विनाशकारी परिणाम होने की संभावना है। नासा ने पृथ्वी के पास से गुजरने वाली वस्तुओं पर निगरानी के लिए अन्य अंतरिक्ष एजेंसियों के साथ मिलकर दूरबीनों और उन्नत कंप्यूटिंग का एक नेटवर्क स्थापित किया है।

 

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...