9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयधांय-धांय, धांय..., सड़क पर कहासुनी हुई, गाड़ी से तीन गोलियां चलीं, US...

धांय-धांय, धांय…, सड़क पर कहासुनी हुई, गाड़ी से तीन गोलियां चलीं, US में भारतीय मूल के शख्स की हत्या

Published on

वाशिंगटन

अमेरिका के इंडियाना प्रांत में भारतीय मूल के एक व्यक्ति की उसकी पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस और मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। यह घटना उस समय हुई जब गैविन दसौर अपनी पत्नी के साथ घर जा रहे थे। दसौर की पत्नी मेक्सिको की हैं और हाल में उनका विवाह हुआ था। इंडियानापोलिस पुलिस विभाग (आईएमपीडी) की अधिकारी अमांडा हिब्सचमैन ने बताया कि अधिकारियों को पिछले सप्ताह मंगलवार रात आठ बजे के बाद इंडी शहर के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में एक चौराहे पर एक व्यक्ति को गोली मारे जाने की सूचना मिली।

घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि वहां जमीन पर एक व्यक्ति पड़ा था और उसके शरीर पर गोली का निशान था। मृतक की पत्नी ने उसकी पहचान की।भारतीय मूल के व्यक्ति की पत्नी विवियाना जमोरा ने ‘इंडियानापोलिस स्टार’ को बताया, ‘‘वह खून से लथपथ थे, मैं उन्हें थामे हुए थी और एम्बुलेंस का इंतजार कर रही थी।’’

यूपी के आगरा का रहने वाला था शख्स, हाल ही में हुई थी शादी
कहा जा रहा है कि दसौर आगरा का रहने वाला था और उनका विवाह 29 जून को हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि गोलीबारी की घटना एक वाहन चालक और दसौर के बीच सड़क पर झगड़े के कारण हुई। उन्होंने बताया कि संदिग्ध आरोपी को घटनास्थल पर ही हिरासत में ले लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने कहा,‘‘ जांच के बाद और मैरियन काउंटी अभियोक्ता कार्यालय के साथ परामर्श के बाद उस व्यक्ति को रिहा कर दिया गया।’’ आरोपी की रिहाई से ऐसे संकेत मिलते हैं कि हमलावर ने आत्मरक्षा में हमला किया होगा।

दसौर की पत्नी ने अपने पति को गोली मारे जाने की घटना की निंदा की है। उन्होंने स्थानीय मीडिया से कहा, ‘‘वह मेहनती इंसान थे और किसी की भी मदद करने में हमेशा आगे रहते थे….।’’

US में भारतीय मूल के शख्स की हत्या की वारदात वीडियो में कैद
‘फॉक्स न्यूज’ की एक खबर में बताया गया कि घटनास्थल पर मौजूद एक अन्य ड्राइवर ने अपने मोबाइल में पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया जिसमें दसौर को चौराहे पर अपनी कार से उतरते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान दसौर गुस्साया हुआ दिखाई देता है और चालक पर चिल्लाते हुए दिखाई दे रहा है। उसके हाथ में पिस्तौल भी दिखाई दे रही है।

वीडिया में दिखाई दे रहा है कि वह ट्रक के ड्राइवर की तरफ पहुंचता है और अपने हाथ में बंदूक लेकर ट्रक के दरवाजे पर मुक्का मारता है। इसके बाद दसौर बंदूक को अपने बाएं हाथ में ले लेता है, साथ ही अपना दाहिना हाथ ट्रक की खिड़की की ओर बढ़ाता है। इस दौरान ट्रक चालक दसौर पर गोली चलाता है और उसे तीन गोलियां मारता है। गोली लगते ही दसौर जमीन पर गिर पड़ता है। पूरी घटना सात सेकेंड में हुई और इस दौरान ट्रक चालक अपने वाहन से नीचे नहीं उतरा।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...