11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयआसिम मुनीर को कमान मिलते ही असंतोष, PAK आर्मी के 2 बड़े...

आसिम मुनीर को कमान मिलते ही असंतोष, PAK आर्मी के 2 बड़े अफसरों का इस्तीफा

Published on

नई दिल्ली,

आसिम मुनीर पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ बन गए हैं. उन्होंने कमर बाजवा के बाद इस पद को संभाला है. उनके सामने चुनौतियों का अलग ही पहाड़ है. कई आंतरिक मुद्दों से तो उन्हें जूझना ही है, इसके अलावा आर्मी के अंदर ही पनप रही नाराजगी को भी शांत करना है. असल में पाकिस्तान में हर कोई आसिम मुनीर के आर्मी चीफ बनने से खुश नहीं है.

किस बात को लेकर है विवाद?
अब हुआ ये है कि आर्मी चीफ बनने की रेस में दो और नाम आगे चल रहे थे. एक थे लें ज. फैज हमीद और लें ज. अजहर अब्बास. इन दोनों ही नामों को ऑर्मी चीफ के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया गया था. लेकिन ऐन मौके पर दोनों का ही पत्ता साफ हो गया और ये पद आसिम मुनीर के पास चला गया. इस वजह से अब दोनों फैज हमीद और अजहर अब्बास ने जल्दी रिटायरमेंट का फैसला कर लिया है. हामीद की तरफ से तो हाई कमांड को इस्तीफा भेज भी दिया गया है. कहा जा रहा है कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है. यानी कि मुनीर के सेना प्रमुख बनते ही आर्मी में बगावत के सुर उठने लगे हैं.

बड़ी बात ये भी है कि इस प्रकार से इस्तीफा देना कार्यकाल के शुरुआत में ही आसिम मुनीर को काफी सशक्त कर जाएगा. असल में सेना प्रमुख को कई पदों पर बड़े अफसरों को नियुक्त करना होता है. अगर समय से पहले ही कुछ अधिकारी इस्तीफा दे दें, उस स्थिति में आर्मी चीफ नए लोगों की नियुक्ति कर सकता है. यहां भी आसिम मुनीर के पास अब वो मौका आता दिख रहा है.

बाजवा ने क्या कहा है?
मुनीर की बात करें तो वे पाकिस्तान के 17वें आर्मी चीफ बने हैं. रावलपिंडी में उनका शपथ ग्रहण समारोह भी हो गया है. उस मौके पर बाजवा ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि आर्मी का कमांड सुरक्षित हाथों में सौंप कर जा रहा हूं. मुझे पूरी उम्मीद है कि वे आर्मी और देश दोनों के लिए अच्छा काम करेंगे. उन्होंने अपने बयान में इस बात का भी संकेत दिया कि वे रिटायर जरूर हो रहे हैं, लेकिन आर्मी गतिविधियों से जुड़े रहेंगे.

आसिम मुनीर को लेकर बड़ी बात ये भी है कि वे ISI और MI को भी हेड कर चुके हैं. वे पहले पाक चीफ हैं जिन्होंने इन दो अहम पदों पर भी अपनी सेवा दी है. अब उनका अनुभव तो पाकिस्तान के काम आ सकता है, लेकिन इमरान खान की पार्टी उन्हें लेकर ज्यादा आश्वस्त नहीं है. फवाद चौधरी ने कहा है कि जब तक हम नए आर्मी चीफ का आचरण नहीं देख लेते, उनको लेकर कुछ नहीं कह सकते. लेकिन पिछले 6 महीनों में आर्मी चीफ की जो भूमिका रही है, वो काफी विवादस्पद है.

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...