8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयडोनाल्ड ट्रंप पर चलेगी गोली! क्या फेमस कार्टून Simpsons ने पहले ही...

डोनाल्ड ट्रंप पर चलेगी गोली! क्या फेमस कार्टून Simpsons ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी?

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक रैली के दौरान दांए कान पर गोली लग गई. हालांकि अब उनकी हालत ठीक है. लेकिन उनके साथ हुई इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम दावे भी किए जा रहे हैं. जिनमें से एक दावा ये है कि सिंपसंस कार्टून में पहले ही इस घटना का जिक्र कर दिया गया था. आपको बता दें, सिंपसंस को भविष्य बताने वाला कार्टून भी कहा जाता है. दुनिया में अभी तक बहुत सी ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिन्हें इस कार्टून से जोड़कर देखा गया. सोशल मीडिया यूजर्स अपने दावों को मजबूत करने के लिए कार्टून में दिखाई गई संभावित घटना से जुड़े वीडियो और तस्वीरें भी शेयर करते हैं.

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा ही कुछ डोनाल्ड ट्रंप के मामले में देखने को मिला है. सिंपसंस के एक एपिसोड से जुड़ी कुछ तस्वीरें लोग खूब शेयर कर रहे हैं. जिनमें डोनाल्ड्र ट्रंप रैली में खड़े दिख रहे हैं. बाद में एक ताबूत भी उनके साथ देखने को मिलता है. इसे लेकर लोगों ने एक बार फिर शो के लेखक मैट ग्रोनिंग को लेकर बातें करना शुरू कर दिया है. हालांकि द सिंपसंस स्टाइल में सामने आई एक एनिमेटेड तस्वीर को पहले ही खारिज कर दिया गया है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि चैनल 4 को अपने शो से जुड़े शेड्यूल से एक विशेष एपिसोड को हटाना पड़ा है, क्योंकि यह अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में हुई नाटकीय घटनाओं को दर्शा रहा था.सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ropestoinfinity नाम के यूजर ने लिखा है कि चैनल 4 के टीवी शेड्यूल में आज शाम अचानक बदलाव आया है.

इसे लेकर एक अन्य यूजर ने कहा, ‘पहले तो आश्चर्य हुआ कि चैनल 4 ने ‘लिसा द इकोनोक्लास्ट’ का शेड्यूल किया हुआ प्रसारण क्यों रोक दिया, लेकिन मुझे लगता है कि अब मुझे पता चल गया है.’ उन्होंने सीजन 7 के एपिसोड 16 की एक तस्वीर अटैच की, जिसका शीर्षक ‘लिसा द इकोनोक्लास्ट’ है, जिसमें छत पर एक स्नाइपर वाला व्यक्ति दिख रहा है. वो अपनी बंदूक से मंच की ओर इशारा करते हुए दिखाया गया है, जहां स्कूली छात्रा का किरदार निभा रही लिसा भाषण दे रही थी. ये अमेरिका में सामने आई घटना के जैसी है, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप भाषण दे रहे थे. तभी छत पर बैठे एक बंदूकधारी ने पूर्व राष्ट्रपति पर गोलियां चलाईं, जो उनके कान में लगी.

एपिसोड के डिस्क्रिप्शन में लिखा है, ‘लिसा को पता चला कि स्प्रिंगफील्ड का संस्थापक एक हत्यारा समुद्री डाकू था, जिसने जॉर्ज वॉशिंगटन की हत्या करने की कोशिश की थी, और उसने फैसला किया कि देश के बाकी नागरिकों को भी सच्चाई जाननी चाहिए.’ एपिसोड के प्लॉट के चलते यूजर्स का कहना है कि इसके पोस्टर से भी यही अनुमान लगाया गया है कि जॉर्ज वाशिंगटन को मारने की कोशिश भी एपिसोड में एक प्रमुख प्लॉट पॉइंट था.

Latest articles

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...