7.1 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयविदेश मंत्री जयशंकर बोले- 100 फीसदी मिलेगी भारत को यूएनएससी में स्थायी...

विदेश मंत्री जयशंकर बोले- 100 फीसदी मिलेगी भारत को यूएनएससी में स्थायी सीट

Published on

पर्थ:

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट जरूर मिलेगी। उन्होंने यह भी माना कि यह आसान नहीं होगा क्योंकि ऐसे बहुत से देश हैं जो भारत को स्थायी सीट मिलते देखना नहीं चाहते हैं। दो दिवसीय हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आस्ट्रेलिया पहुंचे जयशंकर ने शनिवार को कहा कि जब वह दुनिया भर में जाते हैं तो उन्हें बदलाव नजर आता है, अब दुनिया भारत को कितनी अलग नजरों से देख रही है। यूएनएससी में सीट का भी मुझे 100 फीसदी यकीन है कि हम वहां पहुंचेंगे लेकिन ईमानदारी से कहूं तो हम इसे आसानी से हासिल नहीं कर पाएंगे क्योंकि दुनिया प्रतिस्पर्धा से भरी है।

जयशंकर ने किसी देश का नाम लिए बिना कहा, कुछ लोग हमें रोकने की कोशिश करेंगे, हमारे रास्ते को मुश्किल करने के लिए हर तरह की बाधा खड़ी करेंगे। भारत के विदेश मंत्री ने कहा, मैं पांच साल या दस साल पहले की तुलना में आज आश्वस्त हूं। मैं दुनिया भर में लोगों से यह सुनता हूं कि भारत सशक्त हो रहा है। हमारी स्थिति विश्व में बदल रही है, आज भारत विश्वसनीय और सम्मानित है। ऐसे भी बहुत से देश हैं जो हमें यूएनएससी में स्थायी तौर पर देखना चाहते हैं।

आने वाले समय भारत का होगा: जयशंकर
एस जयशंकर ने कहा, संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न निकायों में होने वाले चुनावों में भारत लगातार मजबूत प्रदर्शन करता है। हम अक्सर उन चुनावों में उन पांच लोगों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करते हैं जो पहले से ही सुरक्षा परिषद में हैं। हम दुनिया के भरोसे और आत्मविश्वास का आनंद लेते हैं। लेकिन फिर भी मैं कहूंगा कि 25 वर्ष हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण अवधि है। 25 वर्ष निश्चित रूप से भारत में परिवर्तन के वर्ष होंगे, ये दुनिया में भारत की स्थिति को भी बदल देंगे। उन्होंने ये भी कहा कि आने वाले समय में भारत एक बहुत बड़ी अर्थव्यवस्था होगा और दुनिया पर बहुत बड़ा प्रभाव डालेगा।

भारतीय विदेश मंत्री ने पिछले साल दिसंबर में कहा था कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद एक पुराने क्लब की तरह है जिसमें कुछ ऐसे सदस्य हैं जो अपनी पकड़ ढीली नहीं होने देना चाहते और अपनी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने के इच्छुक नहीं हैं। बता दें कि भारत सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए वर्षों से चल रहे प्रयासों में सबसे आगे रहा है। भारत की परिषद में स्थायी सदस्य के रूप में जगह दिए जाने की मांग है।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...