3.6 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयफ्रांस और ब्रिटेन दोस्त या दुश्मन? इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ बयान देकर...

फ्रांस और ब्रिटेन दोस्त या दुश्मन? इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ बयान देकर विवादों में फंसीं लिज ट्रस

Published on

लंदन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक से आगे चल रहीं लिज ट्रस फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के बारे में की गयी अपनी टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को विवादों में घिर गयीं। विदेश मंत्री ट्रस ने कहा था कि ‘‘मैक्रों ब्रिटेन के दोस्त हैं या दुश्मन’’ इस बारे में ‘‘अभी फैसला होना है’’ और यदि वह प्रधानमंत्री बनती हैं तो मैक्रों के बारे में निर्णय उनके काम के आधार पर करेंगी, बयानों के आधार पर नहीं। वह बृहस्पतिवार शाम को पूर्वी इंग्लैंड के नॉरविक में एक समारोह में पूछे गये सवालों का जवाब दे रही थीं और इसी सवाल के जवाब में सुनक ने कहा कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति ‘मित्र’ हैं और वह पहले कह चुके हैं कि यदि वह बोरिस जॉनसन के उत्तराधिकारी बनते हैं तो यूरोप के साथ ब्रिटेन के संबंधों को दुरुस्त करना चाहेंगे।

समारोह में ट्रस से पूछा गया कि क्या फ्रांसीसी राष्ट्रपति ‘‘दोस्त हैं या दुश्मन हैं’’। इस पर उन्होंने जवाब दिया था, ‘‘अभी फैसला नहीं हुआ है।’’ उन्होंने यह भी कहा, ‘‘अगर मैं प्रधानमंत्री बनती हूं तो मैं उनके बारे में काम देखकर निर्णय लूंगी, बयानों के आधार पर नहीं।’’ विपक्षी लेबर पार्टी ने ट्रस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके बयान को ब्रिटेन के सबसे करीबी देशों में से एक के अपमान के रूप में देखा जाएगा।

‘फ्रांस और ब्रिटेन मित्र’
मैक्रों ने स्वयं प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘कोई भी व्यक्ति हो जिसे ब्रिटेन का अगला नेता माना जा रहा हो, लेकिन मुझे इस बारे में कोई संदेह नहीं है कि ब्रिटेन फ्रांस का मित्र है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप जानते हैं कि हम जटिल दुनिया में रहते हैं। अगर हम फ्रांस और ब्रिटेन के लोगों के बीच यह नहीं कह पा रहे कि हम दोस्त हैं या दुश्मन हैं तो तटस्थ शब्द नहीं बोला जाएगा। तब हम गंभीर समस्या की ओर बढ़ रहे हैं।’’

क्या बोले इमैनुएल मैक्रों
मैक्रों ने कहा, ‘‘अत: मैं ब्रिटिश लोगों को, ब्रिटेन को मित्रवत, मजबूत और सहयोगी राष्ट्र बोलता हूं, भले ही इसके नेता कोई भी हों।’’ ट्रस की पार्टी के सदस्यों ने भी सोशल मीडिया पर उनकी टिप्पणियों की आलोचना की। पूर्व विदेश मंत्री एलिस्टेयर बर्ट ने कहा कि ट्रस ने गंभीर चूक की है और उन्हें अधिक कूटनीतिक रुख रखना चाहिए।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...