10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत, ऑस्ट्रेलिया के बीच FTA करार, भारतीय उत्पादों को मिलेगा नया बाजार

भारत, ऑस्ट्रेलिया के बीच FTA करार, भारतीय उत्पादों को मिलेगा नया बाजार

Published on

नई दिल्ली,

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐतिहासिक एग्रीमेंट हुआ है. ऑस्ट्रेलिया की संसद ने भारत और ब्रिटेन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को मंगलवार को मंजूरी दे दी. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंंत्री एंथनी अल्बनीज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. अब भारत और ब्रिटेन के साथ आपसी सहमति से यह फैसला किया जाएगा कि इस समझौते को कब से लागू किया जाए.

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बनीज ने ट्वीट कर बताया कि बड़ी खबर है कि भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को संसद में पारित कर दिया गया है.ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के साथ नए ट्रेड एग्रीमेंट हुए हैं, जिनसे हमारे इन देशों के साथ मौजूदा व्यापार और आर्थिक संबंध मजबूत होंगे. इन नए समझौतों से कारोबार के लिए नए अवसरों का सृजन होगा.

चीन को मिलेगी टक्कर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा कहा जा रहा है कि भारत के साथ एफटीए होने से अब ऑस्ट्रेलिया, चीन के बजाए भारत के बाजार को तरजीह देगा. वह भारत में अपने उत्पादों के अधिक निर्यात पर जोर देगा. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया-इंडिया इकॉनोमिक कॉरपोरेशन एंड ट्रेड एग्रीमेंट (AI-ECTA) को लागू करने से पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद से इसको पारित करना जरूरी होता है.

एफटीए से क्या होगा लाभ?
ऑस्ट्रेलिया ने भारत और ब्रिटेन के साथ एफटीए को संसद में मंजूरी दे दी है. इन समझौतों के लागू होने के बाद ऑस्ट्रेलिया और भारत के निर्यातकों, कारोबारियों और उपभोक्ताओं की एक-दूसरे देशों में पहुंच आसान होगी. इसके साथ ही कपड़ा, चमड़ा, फर्नीचर, आभूषण और मशीनरी सहित भारत के 6,000 से अधिक उत्पादों को ऑस्ट्रेलियाई बाजार में शुल्क मुक्त पहुंच मिलना तय है.

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज का कहना है कि सरकार 2022 के अंत तक भारत और ब्रिटेन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू करने की दिशा में तेजी से कदम उठा रहा है. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया-इंडिया इकॉनोमिक कॉरपोरेशन एंड ट्रेड एग्रीमेंट (ईसीटीए) ऑस्ट्रेलियाई कारोबारों के लिए एक बहुत बड़ा अवसर है, जो दुनिया की तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था में लगभग 1.4 अरब उपभोक्ताओं तक पहुंचने के लिए नए बाजार खोलेगी.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...