10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन को जल्द मिलने वाली है गुड न्यूज... आत्मविश्वास से लबरेज जेलेंस्की...

यूक्रेन को जल्द मिलने वाली है गुड न्यूज… आत्मविश्वास से लबरेज जेलेंस्की ऐसा क्या करने वाले हैं?

Published on

कीव

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन को जल्द ही ‘गुड न्यूज’ मिलने वाली है। जेलेंस्की ने ये संकेत ऐसे समय पर दिए हैं जब देश के दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्र में रूस के साथ लड़ाई तेज हो गई है। अपने संबोधन में यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी सेनाएं मजबूती से डटी हुई हैं और महत्वपूर्ण लड़ाइयों में रूसी सैनिकों को पीछे धकेल रही हैं। इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को देश के सामरिक परमाणु बल के अभ्यास का निरीक्षण किया जिसमें बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के लॉन्च टेस्ट शामिल थे। पश्चिम के साथ बढ़ रहे तनाव के बीच रूस के इस अभ्यास को शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

रूस ने डोनबास के शहरों को मिसाइल हमलों से गहरा नुकसान पहुंचाया है जिसमें आवासीय इमारतों और बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया जा रहा है। बुधवार को जेलेंस्की ने रूस के मिसाइलों हमलों का हवाला देते हुए कहा कि डोनेट्स्क इलाके में तैनात हमारे सैनिक असली हीरो हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रूसी कमांड का बौखलाहट साफतौर पर देखी जा सकती है। महीनों से लगातार वे हर दिन लोगों को मौत के मुंह में धकेल रहे हैं।

यूक्रेनी नागरिकों के खिलाफ इस्तेमाल किए 400 ड्रोन
वारसॉ स्थित सेंटर फॉर ईस्टर्न स्टडीज के इस हफ्ते के एक अपडेट के अनुसार, खेरसॉन के दक्षिणी क्षेत्र में, यूक्रेनी सेना रूसी सैनिकों के खिलाफ आगे बढ़ रही है। लेकिन कुछ शहरों में यूक्रेन की सेना को कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है। जेलेंस्की ने दावा किया कि रूस यूक्रेन के नागरिकों के खिलाफ करीब 400 ईरानी ड्रोन का इस्तेमाल कर चुका है। उन्होंने कीव पर हमले के पीछे ईरान के Shahed-136 आत्मघाती ड्रोन को बताया जिसका इस्तेमाल पुतिन की सेना कर रही है।

रूस ने एक दिन में 40 गांवों पर किया हमला
यूक्रेन के अधिकारियों ने बुधवार को दावा किया है कि रूस बीते एक दिन में 40 से अधिक गांवों को निशाना बना चुका है। इन हमलों में दो लोग मारे गए हैं और खौफ के मारे लोग बंकरों में छिपे हुए हैं। यूक्रेन के सशस्त्र बल जनरल स्टाफ ने बताया कि रूसी बलों ने यूक्रेनी ठिकानों पर पांच रॉकेट हमले, 30 हवाई हमले और बहु प्रक्षेपण रॉकेट प्रणाली से 100 से अधिक हमले किए। ये हमले ऐसे समय पर हुए जब यह आशंका जताई जा रही है कि रूस डर्टी बम का इस्तेमाल कर सकता है जिससे रेडियोएक्टिव कचरा फैलता है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...