8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमुस्लिम बहुल UAE के अबू धाबी में बना भव्य हिंदू मंदिर, महंत...

मुस्लिम बहुल UAE के अबू धाबी में बना भव्य हिंदू मंदिर, महंत स्वामी महाराज का सपना साकार, जानें कौन हैं

Published on

अबू धाबी

नरेंद्र मोदी अबूधाबी में बुधवार को अबू मुरीखाह में स्थित मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इस मंदिर का निर्माण करीब 27 एकड़ क्षेत्र में किया गया है। यूएई में इस मंदिर का निर्माण बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था यानी बीएपीएस ने करवाया है। मुस्लिम बाहुल्य देश में बने इस मंदिर के साथ ही महंत स्वामी महाराज का भी नाम बार-बार आ रहा है। बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के आध्यात्मिक गुरु महंत स्वामी महाराज ही मंदिर का अभिषेक करेंगे।

स्वामी केशवजीवनदासजी के नाम से भी पहचान रखने वाले महंत स्वामी महाराज इस समय बीएपीएस के छठें आध्यात्मिक गुरु के पद पर हैं। 1933 में मध्य प्रदेश के जबलपुर में जन्मे महंत स्वामी महाराज स्नातक हैं। छात्र जीवन के दौरान ही 1951-52 में वह महंत स्वामी महाराज बीएपीएस संस्था के ब्रह्मस्वरूप शास्त्रीजी महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी योगीजी महाराज के संपर्क में आए और उनके साथ यात्रा करना शुरू कर दिया। 1957 में योगीजी महाराज ने उन्हें पार्षद दीक्षा दी और उनका नाम वीनू भगत रख दिया। 1961 में गढ़दा में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के कलश महोत्सव के दौरान योगीजी महाराज ने उनका नाम वीनू भगत से स्वामी केशवजीवनदास रख। साथ ही उनको दादर मंदिर के महंत के रूप में नियुक्त किया।

1971 से कर रहे देश-विदेश की यात्राएं
साल 1971 में योगीजी महाराज के निधन के बाद उन्होंने खुद को पूरी तरह से प्रमुख स्वामी महाराज के प्रति समर्पित कर दिया। 1971 से महंत स्वामी भारत और विदेशों में यात्रा कर रहे हैं। जुलाई 2012 को अहमदाबाद में वरिष्ठ साधुओं की उपस्थिति में स्वामी महाराज ने महंत स्वामी को अपना आध्यात्मिक उत्तराधिकारी घोषित किया। 13 अगस्त 2016 को प्रमुख स्वामी महाराज के निधन के बाद महंत स्वामी ने भगवान स्वामीनारायण की ‘गुणातीत परंपरा’ परंपरा में छठे गुरु की भूमिका में आ गए। इस समय महंत स्वामी महाराज भक्तों के लिए आध्यात्मिक मार्गदर्शक हैं और बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था की वैश्विक सामाजिक-आध्यात्मिक गतिविधियों की देखरेख करते हैं। ये संस्था दुनियाभर में मंदिरों का निर्माण कर रही है। बीते कई साल से वह अबू धाबी में मंदिर बनाने का सपना संजोए थे, जो आखिरकार सच हुआ है।

यूएई के अबू धाबी में इस विशाल मंदिर के लिए जमीन यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने दान में दी है। इसकी ऊंचाई 32.92 मीटर , लंबाई 79.86 मीटर और चौड़ाई 54.86 मीटर है। मंदिर के बाहरी हिस्से में 96 घंटियां लगाई गई हैं और मंदिर में सात शिखर हैं। इसकी दीवारों पर रामायण, शिव पुराण और भगवान जगन्नाथ की यात्रा को भी दर्शाया गया है। मंदिर के पास ही एक गंगा घाट भी बनाया गया है। इस पूरे मंदिर को बनाने में करीब 700 करोड़ रुपए का खर्च आया है। इसके निर्माण में ज्यादातर पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है। मंदिर में स्थापित होने वाली मूर्ति बनाने के लिए ज्यादातर पत्थर भारत से ही भेजे गए हैं।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...