10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयग्रीस-अमेरिका में फाइनल हुई F-35 डील, तुर्की को बड़ा झटका, मुंह ताकते...

ग्रीस-अमेरिका में फाइनल हुई F-35 डील, तुर्की को बड़ा झटका, मुंह ताकते रहे ‘खलीफा’ एर्दोगन

Published on

एथेंस:

ग्रीस और अमेरिका में एफ-35 लड़ाकू विमानों की डील लगभग फाइनल हो गई है। ग्रीस की सरकार जल्द ही अमेरिका को हस्ताक्षरित स्वीकृति पत्र (LOA) भेजने वाली है, जो F-35 फाइटर जेट के लिए खरीद समझौते को पुख्ता करेगा। स्वीकृति पत्र को रक्षा मंत्रालय से आधी रात तक अमेरिकी सरकार को भेज दिया जाएगा। हेलेनिक एयर फ़ोर्स शुरुआत में 3.47 बिलियन यूरो की कुल कीमत पर 20 F-35 फाइटर जेट खरीदेगी। इसे पड़ोसी देश तुर्की के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। तुर्की एफ-35 के विकास में अमेरिका का भागीदार था, लेकिन रूस से एस-400 मिसाइल सिस्टम की खरीद के कारण उसे इस प्रोग्राम से बाहर कर दिया गया था।

2028 से शुरू होगी एफ-35 की डिलीवरी
ग्रीक सिटी टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एफ-35 विमान की डिलीवरी 2028 में शुरू होने वाली है, जिसमें पहले चार जेट प्रशिक्षण गतिविधियों के लिए 2030 तक संयुक्त राज्य अमेरिका में रहेंगे। 2033 तक पूरी डिलीवरी पूरी होने की उम्मीद है। इसके अलावा, ग्रीस के पास 20 अतिरिक्त F-35 खरीदने का विकल्प है, जिसका उद्देश्य 2030 के बाद इस विकल्प का उपयोग करना है। खरीद पैकेज में दो अतिरिक्त इंजन, चार सिमुलेटर, विभिन्न सामग्रियां, उपकरण और प्रशिक्षण सेवाएँ भी शामिल हैं। इसमें फॉलो ऑन सपोर्ट (FOS) कार्यक्रम शामिल है, जो पहले लड़ाकू विमानों की डिलीवरी के साथ शुरू होगा और 2033 में समाप्त होगा।

तुर्की की उड़ेगी नींद
ग्रीस और तुर्की के बीच भूमध्य सागर में द्वीपों को लेकर विवाद है। ऐसे में ग्रीस को एफ-35 मिलने से तुर्की की नींद उड़नी तय है। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने नाटो में स्वीडन की भागीदारी के एवज में अमेरिका से मोलभाव कर एफ-16 की डील कर ली है, लेकिन उन्हें एफ-35 नहीं मिल रही। एफ-35 दुनिया का सबसे अत्याधुनिक और शक्तिशाली लड़ाकू विमान माना जाता है। ऐसे में युद्ध के दौरान एफ-35 अकेले तुर्की की वायु सेना पर भारी पड़ सकता है। इससे ग्रीस की हवाई शक्ति में भी जबरदस्त इजाफा होने की उम्मीद है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...