11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय14 साल पीएम रहे, विदाई पर ऐसा किया कि यकीन करना मुश्किल!...

14 साल पीएम रहे, विदाई पर ऐसा किया कि यकीन करना मुश्किल! देखिए पीएमओ का वायरल वीडियो

Published on

हेग:

नीदरलैंड के 14 साल तक प्रधानमंत्री रहे मार्ट रट ने हेग स्थित अपने कार्यालय से अनोखे अंदाज में विदाई ली। 14 साल के कार्यकाल के बाद बाद रट ने अपने उत्तराधिकारी डिक स्कूफ को सत्ता सौंपते समय एक मिसाल कायम की। वे साइकिल पर सवार होकर प्रधानमंत्री कार्यालय से रवाना हुए। रट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे डिक स्कूफ को हस्तांतरण की आधिकारिक रस्म पूरी करने के बाद साइकिल पर प्रधानमंत्री कार्यालय से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है, जिसमें लोग मार्क रट के व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

वायरल हो रहा रट की विदाई का वीडियो
नीदरलैंड को 14 साल में पहली बार 2 जुलाई को एक अलग प्रधानमंत्री के साथ नई सरकार मिली है। किंग विलेम अलेक्जेंडर ने पूर्व खुफिया प्रमुख डिक स्कूफ को नीदरलैंड के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। लेकिन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा रट के साइकिल पर सवार होकर प्रधानमंत्री कार्यालय छोड़ने की है। भारतीय पुलिस सेवा की पूर्व अधिकारी किरण बेदी ने एक्स पर लिखा, 14 वर्षों तक सत्ता में रहने के बाद पूर्व डच प्रधानमंत्री मार्क रट ने अपने उत्तराधिकारी डिक शूप को आधिकारिक रूप से सत्ता सौंपने का समारोह पूरा करने के बाद इस तरह से प्रधानमंत्री कार्यालय छोड़ा। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब रूस ने साइकिल की सवारी की है। वह पहले भी बैठकों में साइकिल से जाने और राजनीति को लेकर अपने समर्पण के लिए जाने जाते रहे हैं।

नाटो के महासचिव के रूप में संभालेंगे पद
14 वर्षों तक नीदरलैंड का नेतृत्व करने के बाद रट अब अपने अनुभव को लेकर ब्रसेल्स जाएंगे, जहां वे इस वर्ष के अंत में नाटो के नए महासचिव के रूप में कार्यभार संभालेंगे। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) ने बीते महीने मार्क रट को अपना अगला महासचिव नियुक्त किया था। यूक्रेन में युद्ध तेज होने के बीच यूरोपीय सुरक्षा के लिए सबसे महत्वपूर्ण समय में वे विश्व के सबसे बड़े सैन्य सुरक्षा संगठन का प्रभार संभालेंगे।

नाटो के राजदूतों ने ब्रसेल्स में 32 सदस्यीय इस गबंधन के मुख्यालय में एक बैठक के दौरान रट की नियुक्ति पर अंतिम मुहर लगाई थी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके समकक्ष नेता 9 से 11 जुलाई तक वाशिंगटन में एक शिखर सम्मेलन में उनका औपचारिक स्वागत करेंगे। नीदरलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री एक अक्टूबर को नॉर्वे के मौजूदा महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग का स्थान लेंगे। स्टोल्टेनब्ग एक दशक से अधिक समय तक नाटो के महासचिव के पद पर रहे। साल 2022 में रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद उनके कार्यकाल को बढ़ाया गया था।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...