12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयब्रिटेन के साउथपोर्ट में चाकू से भीषण हमला, कई लोगों के हताहत...

ब्रिटेन के साउथपोर्ट में चाकू से भीषण हमला, कई लोगों के हताहत होने की आशंका

Published on

लंदन,

ब्रिटेन में सोमवार को एक व्यक्ति ने चाकू से कई लोगों पर हमला कर दिया. साउथपोर्ट में कई लोगों को चाकू मारने की रिपोर्ट के बाद मर्सीसाइड पुलिस ने एक बड़ा ऑपरेशन शुरू किया. पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है और उसे पुलिस स्टेशन ले जाया गया है. पुलिस ने उसके पास से चाकू भी जब्त कर लिया है.

साउथपोर्ट में इस हमले को अंजाम देने वाले आरोपी पर पुलिस ने ‘हत्या के प्रयास’ का आरोप लगाया है. स्थानीय पुलिस ने एक बयान में कहा कि साउथपोर्ट में सोमवार को चाकूबाजी की एक बड़ी घटना में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है. मर्सीसाइड पुलिस ने पुष्टि की है कि उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे पुलिस स्टेशन ले जाया गया है.

चाकू मारकर की गई थी भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्या
कुछ हफ्ते पहले पूर्वी इंग्लैंड के एक शहर के पार्क में एक भारतीय मूल के व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. ब्रिटेन पुलिस ने इसकी जानकारी दी थी. 16 साल के एक लड़के पर हत्या का आरोप लगाया गया था. हत्यारोपी किशोर नाबालिग था.

मृतक की पहचान आशीष सचदेव नाहर के तौर पर हुई थी. आरोपी किशोर को इस हत्याकांड में ल्यूटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया था. बेडफोर्डशायर पुलिस अधिकारियों ने 25 वर्षीय नाहर को बेडफोर्ड के जुबली पार्क में चाकू से घायल अवस्था में पाया था.

पूर्वी लंदन में हुआ था चाकू हमला
अप्रैल में पूर्वी लंदन ट्यूब स्टेशन के पास एक गंभीर घटना में एक 36 वर्षीय व्यक्ति ने दो पुलिस अधिकारियों सहित करीब 5 लोगों को चाकू मार दिया था. मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इसकी जानकारी दी थी. इस हादसे में एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई थी. पुलिस के मुताबिक हमलावर को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने कहा था कि यह घटना आतंकवाद से संबंधित प्रतीत नहीं होती है

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...