11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमैंने आर्मी को ऑर्डर दे दिया... इजरायली सरकार ने गाजावासियों के सामने...

मैंने आर्मी को ऑर्डर दे दिया… इजरायली सरकार ने गाजावासियों के सामने रखा खास ‘प्रस्ताव’, मदद का भी वादा

Published on

तेल अवीव

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने गाजा पट्टी के लोगों को एक नई तरह का ‘ऑफर’ दिया है। उन्होंने बताया है कि अगर गाजावासी दुनिया के किसी दूसरे हिस्से में जाकर बसना चाहते हैं, जो इसमें उनकी मदद की जाएगी। इजरायली आर्मी (आईडीएफ) को उन्होंने ऐसे लोगों के लिए एक प्लान तैयार करने को कहा है, जो गाजा छोड़ने के इच्छुक हैं। काट्ज की इस योजना में जमीन, समुद्र और हवाई मार्ग से गाजा छोड़ने के विकल्प शामिल किए जाएंगे। यह घोषणा इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम समझौते के दूसरे चरण की बातचीत के बीच आई है।

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने गुरुवार को एक्स पर लिखा है कि मैंने उन्होंने आईडीएफ को एक योजना तैयार करने का निर्देश दिया है। यह योजना गाजा के निवासियों को अपनी मर्जी से गाजा पट्टी छोड़ने की अनुमति देगी। दुनिया का जो भी देश उन्हें स्वीकार करने को तैयार होगा, वे वहां जाकर बस सकेंगे।

काट्ज ने किया ट्रंप का समर्थन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी गाजा के निवासियों को पड़ोसी अरब देशों में ट्रांसफर करने की बात कही है। ट्रंप गाजा को ‘मिडिल ईस्ट का रिवेरा’ बनाना चाहते हैं। हालांकि फिलिस्तीन के लोगों ने अपनी जमीन छोड़कर जाने के किसी प्रस्ताव का विरोध किया है। पश्चिम एशिया में भी ट्रंप के प्रस्ताव की कड़ी आलोचना हुई है।

काट्ज ने ट्रंप के गाजा के लोगों को दूसरे देशों में भेजने की योजना को सराहा है। उन्होंने कहा, ‘मैं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की योजना का समर्थन करता हूं। गाजा के लोगों को दुनियाभर में प्रचलित मानकों के हिसाब से बाहर जाने और बसने की आजादी मिलनी चाहिए। मैंने अपनी सेना को इस योजना पर काम करने के लिए कहा है।

‘दुनिया फिलिस्तीनियों को पनाह दे’
इजरायल के चैनल 12 के अनुसार, काट्ज ने कहा है कि गाजा में हमारी सैन्य कार्रवाई की आलोचना करने वाले देश अपनी जमीन पर फिलिस्तीन के लोगों को पनाह दें। उन्होंने कहा कि स्पेन, आयरलैंड, नॉर्वे जैसे देशों ने इजरायल पर तमाम आरोप लगाए हैं। उनको गाजा के लोगों को स्वीकार करना चाहिए। वे ऐसा करने से इनकार करते हैं तो उनका पाखंड उजागर होगा।

इजरायल और हमास के बीच गाजा में इस समय 16 महीने के संघर्ष को समाप्त करने के लिए युद्धविराम समझौते के दूसरे चरण पर चर्चा हो रही है। इसके बीच काट्ज ने ये भी कहा है कि हमास ने गाजा के निवासियों को वर्षों से मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया है। हमास ने नागरिक आबादी को अपने बचाव के लिए आगे खड़ा किया है।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...