19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयराफा में बढ़ा IDF का हमला, इजरायल ने शहर खाली करने का...

राफा में बढ़ा IDF का हमला, इजरायल ने शहर खाली करने का दिया आदेश, फिर भागने को मजबूर हुए फिलिस्तीनी

Published on

राफा

इजराइल ने अमेरिका और अन्य देशों की ओर से बढ़ते दबाव को दरकिनार करते हुए अपने सैन्य अभियान को बढ़ाने के लिए गाजा के दक्षिणी शहर राफा को खाली करने का नया आदेश जारी किया है, जिसके चलते हजारों और लोगों को दूसरे स्थानों पर जाने को मजबूर होना पड़ा है। इजराइल की सेना ने यह भी कहा कि वह तबाह हुए उत्तरी गाजा में घुस रही है, जहां उसके दावे के अनुसार आतंकवादी समूह हमास फिर से संगठित हो गया है। इजराइल ने अब राफा के पूर्वी तिहाई हिस्से को खाली करा दिया है, जिसे गाजा में आखिरी शरणस्थली माना जाता है।

संयुक्त राष्ट्र और अन्य ने चेतावनी दी है कि इजराइल की योजना के अनुसार राफा पर पूरी तरह से आक्रमण होने से मानवीय कार्य ठप हो जाएंगे और हताहतों की संख्या में भारी वृद्धि होगी। चौदह लाख से अधिक फलस्तीनियों (गाजा की आधी आबादी) ने राफा में शरण ले रखी है, जिनमें से अधिकांश इजराइल के हमलों से बचकर आए हैं। राफा छोड़कर लोग उत्तरी गजा जाने को मजबूर हैं, जहां कई क्षेत्र पहले ही इजराइली हमलों में तबाह हो चुके हैं। सहायता एजेंसियों का अनुमान है कि 1,10,000 लोग शनिवार को जारी आदेश से पहले ही जा चुके हैं।

राफा छोड़ रहे लोग
राफा के निवासी हनान अल-सतारी ने कहा, ‘हम यहां क्या करें? क्या हम तब तक इंतजार करें जब तक सभी मर नहीं जाते? इसलिए हमने जाने का फैसला किया है। यह बेहतर है।’ राफा शहर से पहले विस्थापित हो चुके अबू यूसुफ अल-देरी ने कहा, ‘गाजा में कोई स्थान इजराइली सेना से बचा हुआ नहीं है। वे हर चीज को निशाना बनाते हैं।’ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वह राफा पर आक्रमण के लिए इजराइल को हथियार नहीं देंगे।

अमेरिका और इजरायल में ठनी
अमेरिका ने शुक्रवार को कहा कि इस बात के ‘पर्याप्त’ सबूत हैं कि जिस तरह से इजराइल ने हमास के खिलाफ युद्ध लड़ा है, उसमें नागरिकों की रक्षा करने वाले अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन हुआ है। इसके जवाब में इजराइल के प्रधानमंत्री के विदेश नीति सलाहकार ओफिर फॉक ने एपी को बताया कि इजराइल सशस्त्र संघर्ष के कानूनों के अनुसार कार्रवाई करता है और सेना नागरिकों को हताहत होने से रोकने के लिए व्यापक कदम उठाती है, जिसमें लोगों को सैन्य अभियानों के प्रति सचेत करना भी शामिल है।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...