6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइमरान खान बनेंगे अगले 'शेख मुजीबुर्रहमान'! क्या पाकिस्तान चुनाव में सेना को...

इमरान खान बनेंगे अगले ‘शेख मुजीबुर्रहमान’! क्या पाकिस्तान चुनाव में सेना को मिलेगी दूसरी हार?

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान में गुरुवार को आम चुनाव की वोटिंग के बाद मतगणना जारी है। इस दौरान चुनाव आयोग ने बार-बार गिनती रोकी है और करीब 24 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद भी कुछ ही सीटों पर नतीजों का ऐलान हुआ है। हालांकि जो रुझान सामने आए हैं, उनमें इमरान खान समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सबसे आगे चल रहे हैं। पार्टी का चुनाव निशान छिनने के बाद निर्दलीय लड़े इमरान खान की पार्टी के नेता करीब 100 सीटों पर बढ़त बनाए गए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर नवाज शरीफ की पीएमएलएन को करीब 60 सीटों पर बढ़त है। इस चुनाव में सेना का समर्थन होने की वजह से नवाज शरीफ की जीत तय मानी जा रही थी और शुक्रवार शाम को ही उनका विजयी भाषण होना भी तय था लेकिन नतीजे आने के बाद चीजें बदल गई हैं।

पाकिस्तान में जिस तरह से चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। उसके बाद कई तरह के सवाल हैं। खासतौर से ये सवाल उठ रहा है कि क्या पाकिस्तानी सेना पीटीआई की जीत को स्वीकार करेगी या फिर पाक एक गृहयुद्ध जैसी स्थिति की ओर बढ़ सकता है। पाकिस्तान की पत्रकार आरजू काजमी ने कहा है कि जिस तरह से नतीजों में देरी की जा रही है, उससे लगता है कि सेना इलेक्शन में कुछ हेरफेर कर सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर उसने इतना जद्दोजहद नवाज शरीफ को सत्ता सौंपने के लिए की है तो फिर वह आसानी से हार नहीं मानेगी।

क्या मुजीब के समय जैसी स्थिति होगी
सामरिक विशेषज्ञ सुशांत सरीन ने कहा, पाक की सेना ने जब-जब चुनाव में दखल दी, अपने मन मुताबिक नतीजे हासिल किए। सिर्फ एक बार 1970 में ये देखने को मिला था जब सेना की तमाम कोशिशों के बावजूद शेख मुजीबुर्रहमान जीत गए थे। सेना ने उस वक्त मुजीब को हराने के लिए एडी-चोटी का जोर लगाया लेकिन सेना की एक नहीं चली थी, इसके बाद नतीजा ये निकला था कि भारी हिंसा हुई थी और फिर कुछ समय बाद पाकिस्तान दो हिस्सों में टूट भी गया था। अब एक बार फिर चुनाव में पाक सेना हारती दिख रही है, उसने इमरान खान को जेल भेजने से लेकर पार्टी का चुनाव निशान छीनने तक सब किया लेकिन उसके लोग फिर भी जीत रहे हैं। ऐसे में हो सकता है कि मुजीब जैसे एपिसोड फिर हो जाए। ये मान लीजिए कि जो लोग एक बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं, अगर उनको हराया जाता है तो वो आराम से तो घर नहीं जाएंगे फिर हिंसा होगी। ऐसे में बहुत मुमकिन है कि लोगों के सामने फिर से सेना को हारना पड़े और पीटीआई की जीत को स्वीकार करना पड़े।

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में होने की वजह ये चुनाव नहीं लड़ सके हैं। उनकी पार्टी का चुनाव निशान छिन जाने के बाद उनके प्रत्याशी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर इलेक्शन लड़ रहे हैं। देश की 266 पर सीधा चुनाव होता है लेकिन बाजौर में एक उम्मीदवार की मौत की वजह से 265 सीटों पर वोट डाले गए हैं। 265 में से बहुमत के लिएमें से 133 सीट जीतनी होंगी। पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) काफी धीमी गति से नतीजों का ऐलान कर रहा है, जिसके चलते कई आरोप भी लग रहे हैं।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...