6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान चुनाव में धांधली को लेकर इमरान समर्थकों का प्रदर्शन, पुलिस ने...

पाकिस्तान चुनाव में धांधली को लेकर इमरान समर्थकों का प्रदर्शन, पुलिस ने की फायरिंग

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कथित चुनावी धांधली के खिलाफ एक विरोध रैली के दौरान एक पूर्व विधायक और पीटीआई के नेता घायल हो गए. विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज किया, जिसमें पख्तून राष्ट्रवादी मोहसिन दावर घायल हो गए.

नेशनल असेंबली के पूर्व सदस्य और नेशनल डेमोक्रेटिक मूवमेंट के अध्यक्ष दावर और अन्य उनके अन्य समर्थक शनिवार को प्रदर्शन कर रहे थे. वे चुनाव परिणाम की घोषणा में देरी को लेकर उत्तरी वजीरिस्तान जिले में विरोध कर रहे थे. रैली में हिस्सा लेने वाले एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग
प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ फायरिंग शुरू कर दी और आंसू गैस का इस्तेमाल किया. दावर अगस्त 2018 से अगस्त 2023 तक नेशनल असेंबली के सदस्य थे. मानवाधिकार आंदोलन, पश्तून तहफुज मूवमेंट (पीटीएम) के सह-संस्थापक, दावर ने पूर्व में राष्ट्रीय युवा संगठन और अवामी नेशनल पार्टी की सहयोगी शाखा पश्तून स्टूडेंट्स फेडरेशन के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है.

पंजाब प्रांत में चुनाव में धांधली के आरोप
एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार शाम को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में चुनावों में “धांधली” के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान मुस्लिम लीग-(कायद-ए-आजम समूह) के नेता को सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी में एक स्थानीय पीटीआई कार्यकर्ता के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी दी. स्थानीय पीटीआई कार्यकर्ताओं ने 8 फरवरी के चुनावों में कथित धांधली के विरोध में एक रैली निकाली थी और जिला रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय तक मार्च किया.

पाकिस्तान चुनाव में किसको कितनी सीटें?
पाकिस्तान में 8 फरवरी को चुनाव हुए थे. नेशनल असेंबली में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेताओं ने पार्टी के समर्थन पर इंडिपेंडेंट चुनाव लड़ा था. पीटीआई के नेता लगातार चुनाव में धांधली के आरोप लगा रहे हैं. कई नेताओं ने बताया कि उनकी जीत पक्की होने के बाद भी वो हार गए. चुनाव में 100 पीटीआई समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. इनके अलावा नवाज शरीफ की पार्टी को 73 और बिलावल भुट्टो जरदारी की पार्टी को 55 सीटें मिली हैं. वहीं छोटे दलों को भी एक से तीन सीटों तक मिली है.

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...