2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत ने मिसाइलें दागीं… पाक सेना ने की ऑपरेशन सिंदूर की पुष्टि,...

भारत ने मिसाइलें दागीं… पाक सेना ने की ऑपरेशन सिंदूर की पुष्टि, जवाबी कार्रवाई के लिए जेट तैनात करने का भरा दंभ

Published on

इस्लामाबाद:

पाकिस्तान की सेना ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर के तहत किए गए हमलों की पुष्टि की है। पाक सेना की ओर से बुधवार तड़के बताया गया है कि भारत ने देश के कई इलाकों में मिसाइल दागी हैं। पाक सेना के लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने भारत को इस कार्रवाई का जवाब देने का दंभ भरते हुए कहा है कि उनके जेट जवाबी हमले के लिए तैनात हैं। भारत ने पाकिस्तान में यह कार्रवाई पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद की है। भारत के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया है। इसके तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पंजाब में नौ आतंकी कैंपों को निशाना बनाया है।

पाकिस्तान सेना के अहमद शरीफ चौधरी ने देर रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत ने बहावलपुर में मस्जिद को मिसाइल से निशाना बनाया गया है। कोटली और मुजफ्फराबाद में भी भारत ने मिसाइल हमले किए हैं। भारत के जेट ने अपनी हवाई सीमा से ही ये हमले किए। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान एयरफोर्स ने जवाबी कार्रवाई में अपने लड़ाकू विमानों को तैनात कर दिया है।

‘पाकिस्तान हमलों का जवाब देगा’
लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी ने कहा, ‘भारत ने बहावलपुर के अहमद ईस्ट इलाके में सुभानल्लाह मस्जिद, कोटली और मुजफ्फराबाद में तीन जगहों पर हवाई हमले किए। यह हमला भारत की सीमा के अंदर से किया गया। हमारे सभी एयर फोर्स जेट हवा में हैं और उन्हें पाकिस्तान की सीमा में घुसने की इजाजत नहीं दी गई। मैं साफ कहना चाहता हूं कि पाकिस्तान इसका जवाब अपनी मर्जी के समय और जगह पर देगा। उन्होंने कहा कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है और आगे की जानकारी दी जाएगी।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारत के साथ टकराव अब तकरीबन तय है और यह कभी भी हो सकता है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान को भारत की ओर से थोपे गई युद्ध की इस कार्रवाई का जवाब देने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि उनकी सेनाएं पूरी तरह से तैयार हैं और भारत को इसका जवाब जरूर दिया जाएगा।

कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी 26 लोग मारे गए थे। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर हमले के संकेत दिए थे। बुधवार तड़के भारत की ओर से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पंजाब में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए हमले किए गए हैं। इस ऑपरेशन में भारत ने नौ जगहों को टारगेट किया।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...