13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसऊदी अरब में पहले जैसे VISA के साथ भारतीयों को नहीं मिलेगी...

सऊदी अरब में पहले जैसे VISA के साथ भारतीयों को नहीं मिलेगी एंट्री, बदल गए नियम, इन टूरिस्ट को लगेगा

Published on

सऊदी अरब ने अपनी वीज़ा नीति में एक बड़े बदलाव की घोषणा की है, जिसमें 14 देशों के यात्रियों को सिंगल- वीजा एंट्री तक सीमित कर दिया गया है। बता दें, इस इस निर्णय का उद्देश्य अनऑथराइज्ड तरीके हज तीर्थयात्रियों को लॉन्ग टर्म विजिट वीजा पर देश में प्रवेश करने से रोकना है। बता दें, ये निर्णय 1 फरवरी से लागू हो चुका है।

इस बार हज यात्रा 14 जून से लेकर 19 जून तक की जाएगी, जो सऊदी अरब के मक्का शहर में होती है। यूं तो हर साल हज यात्रा के दौरान देश और दुनिया से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री आते हैं, लेकिन अधिकारियों की मानें, तो इस साल हज यात्रा में पिछले कई सालों की तुलना में तीर्थयात्रियों की जबरदस्त भीड़ उमड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। आइए ऐसे में जानते हैं इस बार सऊदी अरब ने क्या किए वीजा में बदलाव

नए वीजा पॉलिसी नियम से ये देश होंगे प्रभावित
नए वीजा पॉलिसी नियम से अल्जीरिया, बांग्लादेश, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, इराक, जॉर्डन, मोरक्को, नाइजीरिया, पाकिस्तान, सूडान, ट्यूनीशिया और यमन के यात्री प्रभावित हो रहे हैं। सऊदी अरब की सरकार ने इन देशों के नागरिकों के लिए टूरिज्म, बिजनेस और फैमिली विजिट के लिए एक साल के मल्टीपल एंट्री वीजा को अनिश्चित काल के लिए रद्द कर दिया है।

क्या – क्या हुए हैं वीजा पॉलिसी में बदलाव
14 प्रभावित देशों के टूरिस्ट्स केवल सिंगल- एंट्री वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। सिंगल एंट्री वीजा सिर्फ 30 दिनों के लिए ही वैलिड होगा, जिसमें यात्री ज्यादा से ज्यादा 30 दिनों तक सऊदी अरब में रह सकते हैं।​

क्यों लिया गया फैसला
अनऑथराइज्ड तरीके से हज यात्रा शामिल होने वाले लोगों को रोकने के लिए सऊदी अरब ने भी अपनी वीजा की पॉलिसी में बदलाव करने का निर्णय लिया है। ऐसे में 1 फरवरी, 2025 से, भारत सहित 14 देशों के यात्री केवल सिंगल- एंट्री वीजा के लिए ही एलिजिबल होंगे। बता दें, मल्टीपल एंट्री वीजा के दुरुपयोग को रोकना इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य है।

दरअसल बीते कुछ सालों में कुछ यात्रियों ने आधिकारिक रजिस्ट्रेशन के बिना हज यात्रा करने के लिए मल्टीपल एंट्री वीजा का दुरुपयोग किया था। इस बार ऐसा न हो, इस बात का बारीकी से ध्यान रखा जाएगा। इसी के साथ बता दें, वीजा के नए नियमों का सबसे ज्यादा मुस्लिम कम्युनिटी के यात्रियों पर पड़ेगा, क्योंकि हज यात्रा मुसलमानों के लिए बहुत ही जरूरी होती है। ये इस्लाम के पांच स्तम्भ में से एक है। मुस्लिम कम्युनिटी का हर व्यक्ति अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार हज यात्रा करने की इच्छा रखता है।

हज यात्रा के दौरान भीड़ के कारण हो चुकी है कई लोगों की मौत
सऊदी अधिकारी हज यात्रा को लेकर काफी सख्ती बरत रहे हैं। दरअसल सऊदी अरब प्रत्येक राष्ट्र को तीर्थयात्रा कोटा अलॉट करते हैं। ऐसे में लॉन्ग टर्म वीजा का उपयोग करके कई टूरिस्ट्स हज यात्रा में शामिल हो जाते थे।बता दें, तीर्थयात्रियों की भीड़ के इस मुद्दे ने उस समय गंभीर रूप लिया, जब साल 2024 में हज यात्रा के दौरान काफी भीड़ उमड़ी और अत्यधिक गर्मी और भीड़ भाड़ के कारण 1,200 से अधिक तीर्थयात्रियों की मृत्यु हो गई। अधिकारियों का मानना है कि बिना रजिस्ट्रेशन के हज यात्री में शामिल होने वाले तीर्थयात्रियों ने संकट पैदा किया था। ऐसे में इस बार वीजा पॉलिसी में बदलाव करने की निर्णय लिया गया।

सऊदी अरब जाना चाहते हैं, तो टूरिस्ट्स जान लें जरूर बातें
सऊदी अरब की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो टूरिस्ट्स को पहले से सिंगल एंट्री वीजा के लिए आवेदन करना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने जुर्माने या यात्रा रुकावटों से बचने के लिए लेटेस्ट वीजा नियमों का पालन करने पर जोर दिया है। जिन देशो पर ये नियम लागू हो रहा है, वहां के टूरिस्ट्स को सुनिश्चित करना चाहिए कि जब वे सऊदी अरब के लिए ट्रैवल करें या वहां रहें तो किसी भी तरह की परेशानी को रोकने के लिए वे सऊदी अरब के इमीग्रेशन संबंधित नियमों का पालन करें। इसी के साथ ट्रैवलिंग के दौरान अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ रखें।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this