28.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयओमान में भारत की बेटी संग हो रहा था अत्याचार, पूर्व क्रिकेटर...

ओमान में भारत की बेटी संग हो रहा था अत्याचार, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने मदद कर छुड़वाया

Published on

नई दिल्ली

क्रिकेट के मैदान में भारत को संकट से निकालने के अनेक कारनामे करने वाले संसद सदस्य हरभजन सिंह ने हाल में ओमान में बंधक बनाई गई भारत की एक लड़की को बचाने में बड़ी भूमिका निभाई है। भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार स्पिनर रहे और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य सिंह ने भटिंडा की रहने वाली 21 साल की कमलजीत कौर को बचाने में ओमान स्थित भारतीय दूतावास के साथ मिलकर बहुत अहम भूमिका अदा की। लड़की को उसके नियोक्ता ने अवैध तरीके से बंधक बना रखा था। उसका पासपोर्ट और सिमकार्ड भी जब्त कर रखा था ।

इस घटना के बारे में पूछे जाने पर हरभजन ने कहा, ‘ओमान में भारतीय दूतावास और हमारे राजदूत अमित नारंग की मदद के बिना यह मुमकिन नहीं हो पाता। उनका योगदान बेशकीमती है। जहां तक मेरी मदद की बात है तो राज्यसभा की सीट जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए ही मुझे मिली है और हमारे देश की एक बेटी को जरूरत थी। मैंने बस अपना काम किया है। भारतीय दूतावास ने मुझे फोन कर जानकारी दी कि कमलजीत पंजाब में अपने घर वापस आ गई है और सुरक्षित है, यह सुनकर तसल्ली हुई।’

भटिंडा में अपने पैतृक गांव बरकंडी पहुंची कमलजीत और उसके पिता सिकंदर सिंह ने से बातचीत में उसकी दर्दनाक कहानी साझा की और बताया कि किस तरह पंजाब में यात्रा और प्लेसमेंट एजेंट बेहतर भविष्य का वादा कर गरीबों का खून चूस रहे हैं। कमलजीत को ओमान में एक भारतीय परिवार में काम करने के लिए भेजने का वादा किया गया था, लेकिन उसे हवाई अड्डे से सीधे किसी दफ्तर ले जाया गया।

उसने बताया, ‘मेरे पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और हम तीन भाई-बहन हैं। तीनों में सबसे बड़ी होने के नाते मैं अपने पिता की मदद करना चाहती थी और स्थानीय एजेंट जगसीर सिंह के पास गई। उसने मुझे ओमान में एक हिंदी बोलने वाले परिवार में रसोइये की नौकरी दिलाने का वादा किया। पिछले महीने के आखिर में मैं मस्कट के लिए रवाना हो गई। मुझे बताया गया कि मेरा काम संतोषजनक रहा तो मुझे सिंगापुर या ऑस्ट्रेलिया में काम दिलाया जाएगा जहां बड़ी संख्या में पंजाबी लोग रहते हैं।’

कमलजीत आगे कहती है, ‘जैसे ही मैं मस्कट हवाई अड्डे से बाहर निकली, मुझे लगा कि कुछ तो गलत हो रहा है।’ कमलजीत ने विस्तार से आपबीती बयां करते हुए बताया कि उसे बुरका पहनने और अरबी भाषा सीखने को मजबूर किया गया। उसने बताया कि जहां उसे काम करने के लिए ले जाया गया, वह किसी भारतीय परिवार का घर नहीं बल्कि कोई दफ्तर था। हालांकि उसने साहस दिखाया और अपने परिवार से बात करने के लिए नया सिमकार्ड खरीदा। उसने अपने पिता को सारी बात बता दी।

उसके पिता सिकंदर ने जब स्थानीय एजेंट जगसीर से संपर्क किया तो उसने उन्हें धमकाते हुए बेटी का पासपोर्ट छोड़ने के लिए ढाई लाख रुपये मांगे। सिकंदर ने कहा, ‘मेरी बेटी के साथ मारपीट कर रहे थे। मन डर गया था। मकान गिरवी रखकर पैसा एजेंट को दिया।’ इसके बाद उन्होंने एक स्थानीय आप नेता से संपर्क साधा, जिसके बाद अंतत: उनकी बेटी सुरक्षित लौट आई। उन्होंने कहा कि हरभजन सिंह ने उनकी बेटी को छुड़ाने में बहुत मदद की।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...