11.9 C
London
Saturday, April 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान खतरे में, फतवा वापस लीजिए... खामेनेई पर घर में ही बन...

ईरान खतरे में, फतवा वापस लीजिए… खामेनेई पर घर में ही बन रहा दबाव, परमाणु हथियारों पर ले सकते हैं फैसला!

Published on

तेहरान

इजरायल के साथ तनातनी के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई घर में ही घिरते दिख रहे हैं। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के कई वरिष्ठ कमांडरों ने अयातुल्लाह खामेनेई पर परमाणु हथियारों पर लगी पाबंदी हटाने का आग्रह कर रहे हैं। आईआरजीसी कमांडरों का कहना है कि पश्चिमी देशों के खतरों के मद्देनजर ये जरूरी है कि खामेनेई अपने उस फतवे को वापस लें, जिसमें उन्होंने मजहबी लिहाज से न्यूक्लियर हथियार बनाने को गलत कहा है। इजरायली वेबसाइट यरुशलम पोस्ट ने द टेलीग्राफ के हवाले से की गई रिपोर्ट में ये दावा किया है।

ईरानी अधिकारियों के हवाले की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2005 में IAEA सम्मेलन के दौरान खामेनेई ने एक फतवे (धार्मिक आदेश) पर दस्तखत किए थे। इस फतवे के हवाले से दिए गए आधिकारिक बयान में कहा गया था कि इस्लाम धर्म परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध लगाता है। ऐसे में खामेनेई पर इस फतवे को वापस लेने का दबाव है। इस घटनाक्रम ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम और पश्चिमी देशों से उसके तनावपूर्ण संबंधों पर नए सिरे से बहस छेड़ दी है।

‘ईरान के लिए परमाणु हथियार जरूरी’
आईआरजीसी के कमांडरों की चिंता पश्चिमी देशों से कथित खतरे को लेकर है। एक ईरानी अधिकारी ने बताया है कि खामनेई ने अमेरिकियों के साथ बातचीत और परमाणु हथियारों के विकास पर रोक लगा दी है, ये सब हमें पतन की ओर धकेल रहे हैं। आईआरजीसी के कमांडरों का मानना है कि परमाणु हथियार ईरान की सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं।

ईरान के एक और अधिकारी ने कहा कि हम कुछ समय से परमाणु हथियार बनाने से बस कुछ ही बटन दबाने की दूरी पर हैं लेकिन आज इस पर आगे बढ़ने का औचित्य पहले से ज्यादा है। आज ईरान पहले के मुकाबले पश्चिम के खतरे का कहीं ज्यादा सामना कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘हम पहले कभी इतने कमजोर नहीं रहे हैं। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, हमें परमाणु हासिल कर लेना चाहिए।’

परमाणु कार्यक्रम पर आते रहे हैं बयान
यह पहली बार नहीं है जब ईरानी अधिकारियों ने इस तरह की चिंता जाहिर की हैं। हालांकि किसी अधिकारी ने इससे पहले परमाणु कार्यक्रमों के फतवे पर कोई टिप्पणी नहीं की थी। ईरान के सर्वोच्च नेता के सलाहकार कमाल खर्राजी ने बीते साल मई में कहा था कि परमाणु बम बनाने का हमारा कोई फैसला नहीं है लेकिन अगर ईरान के अस्तित्व को खतरा हुआ तो हम सैन्य सिद्धांत बदलने को मजबूर होंगे।

Latest articles

Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, इसे खाने से मिलेंगे ढेरों फ़ायदे

Amla Benefits: आयुर्वेद के अनुसार आंवला (Amla) सेहत बेहद फायदेमंद होता है। आंवला शरीर...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...