9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान की जॉम्बी एंजलिना जोली जेल से रिहा, पहली बार दिखाया अपना...

ईरान की जॉम्बी एंजलिना जोली जेल से रिहा, पहली बार दिखाया अपना असली चेहरा

Published on

तेहरान

ईरान में हिजाब को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच ‘जॉम्बी’ एंजलिना जोली को रिहा कर दिया गया है। सहर तबर नाम से प्रसिद्ध इस ईरानी महिला का वास्तविक नाम फतेमेह खिशवंद है। यह महिला एंजेलिया जोली जैसी डरावनी तस्वीरें पोस्ट करने के लिए इंस्टाग्राम पर मशहूर हुई थी। अब जेल से रिहा होने के बाद इस महिला ने अपना वास्तविक चेहरा उजागर किया है। सहर तबर को अक्टूबर 2019 में भ्रष्टाचार और ईशनिंदा के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और 10 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। लेकिन, महसा अमीनी की मौत के बाद देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए सहर तबर को 14 महीन बाद ही रिहा कर दिया गया था। दावा किया जाता है कि सहर तबर ने एंजलिना जोली की तरह दिखने के लिए अपने चेहरे की कॉस्मेटिक सर्जरी कराई थी।

10 साल की सजा को कम कर 14 महीने में रिहा किया गया
इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, अपनी रिहाई के बाद 21 वर्षीय सहर तबर ने आखिरकार इस हफ्ते कैमरों के सामने अपना असली रूप दिखाया। कई लोगों ने उनकी रिहाई के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया था। इनमें एक्टिविस्ट मसीह अलीनेजाद भी शामिल हैं। जब उसे जेल हुई थी, तब अलीनेजाद ने ट्वीट किया था, “सहर तबर केवल 19 वर्ष की है। उसके मजाक ने उसे जेल में डाल दिया। उसकी मां अपनी मासूम बेटी को छुड़ाने के लिए हर दिन रोती है। प्रिय एंजेलिना जोली, हमें यहां आपकी आवाज की जरूरत है। हमारी मदद करें।”

क्यों कहा जाता था जॉम्बी एंजेलीना जोली?
जेल से रिहा होने के बाद तबर ने कहा कि उसने नोज जॉब, लिप फिलर और लिपोसक्शन जैसी कुछ कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई थी। उसने जोर देकर कहा कि वह वास्तव में इतनी डरावनी नहीं दिखती है। जो इंस्टाग्राम पर है वो सभी तस्वीरें फोटोशॉप और मेकअप के जरिए दिखाई गई थीं। उनकी डरावनी तस्वीरों के कारण, उन्हें सोशल मीडिया पर “जॉम्बी एंजेलीना जोली” कहा जाता था।

ईरानी महिला ने बताई चेहरा बिगाड़ने की वजह
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया न्यूज डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि आपने जो देखा वो कंप्यूटर का इफेक्ट था, जिसका इस्तेमाल मैंने अपनी तस्वीर को बनाने में किया था। तबर ने कहा कि वह हमेशा प्रसिद्ध होना चाहती थीं और अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित करने के लिए मैकाब्रे मेकओवर को चुना। इस ईरानी महिला ने यह भी कहा कि साइबरस्पेस ने ऐसा करने के लिए उसे एक आसान तरीका प्रदान किया। एक एक्टर बनने की तुलना में यह बहुत आसान था।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...