11.9 C
London
Saturday, April 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहिरोशिमा-नागासाकी में अब रहना सुरक्षित है, परमाणु हमले के 77 साल बाद...

हिरोशिमा-नागासाकी में अब रहना सुरक्षित है, परमाणु हमले के 77 साल बाद भी रेडिएशन तो नहीं?

Published on

टोक्यो

तबाही मचाने वाली अपार शक्ति और लोगों को बीमार कर देने वाला रेडिएशन, परमाणु बमों से पूरी दुनिया यूं ही नहीं डरती। एक बार विस्फोट होने पर परमाणु बम का असर कई साल तक लोगों को परेशान कर सकता है। 6 और 9 अगस्त 1945 को अमेरिका ने जापान के दो शहरों, क्रमशः हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराए थे। इन हमलों में 1,10,000 से 2,10,000 लोग मरे थे। ये मौतें भयानक ब्लास्ट, जोरदार आग और जहरीले रेडिएशन की वजह से हुईं। धमाका और सीधे प्रभाव के अलावा आज बात रेडिएशन की करेंगे जो परमाणु बम को अन्य बमों से कई गुना खतरनाक बना देता है।

रैपिड न्यूक्लियर रिएक्शन की वजह से परमाणु हथियारों में विस्फोट होता है। इस रिएक्शन में परमाणु या तो अलग हो जाते हैं या एक साथ जुड़ जाते हैं। इससे रेडियोएक्टिव कण और गामा जैसी हानिकारक इलेक्ट्रोमैग्नेटिक किरणें बाहर निकलती हैं। ये न सिर्फ ब्लास्ट के तुरंत बाद बल्कि रेडिएशन के रूप में लंबे समय तक लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। परमाणु विस्फोट के बाद रेडियोएक्टिव कण वातावरण में जाते हैं और धरती पर वापस आते हैं।

हिरोशिमा और नागासाकी में आज भी रेडिएशन?
रेडियोएक्टिव सामग्री समय के साथ खत्म हो जाती है जिसे हाफ-लाइफ के रूप में जाना जाता है। लेकिन इसका क्षरण सामग्री पर आधारित होता है, जिसमें एक सेकेंड या कई दशकों का भी समय लग सकता है। तो क्या इसका मतलब है कि हिरोशिमा और नागासाकी आज भी रेडियोएक्टिव हैं? इसका जवाब है- नहीं। हिरोशिमा और नागासाकी में विस्फोट के बाद रेडिएशन मौजूद था जो तेजी से खत्म हो गया।

24 घंटे के भीतर 80 फीसदी कम हो गया खतरा
हिरोशिमा शहर की स्थानीय सरकार की वेबसाइट के अनुसार, रिसर्च ने संकेत दिया कि बमबारी के 24 घंटों के भीतर 80 फीसदी रेडिएशन का क्षरण हो गया। विशेषज्ञों का मानना है कि आम वैज्ञानिक सहमति यह है कि ज्यादातर रेडिएशन जल्दी ही खत्म हो गया होगा। यह 24 घंटे में 1/1000 और एक हफ्ते में 1/10,00,000 तक नीचे आ गया होगा। आज दोनों शहरों में घनी आबादी है और वहां रेडिएशन का स्तर ‘सामान्य’ है।

Latest articles

Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, इसे खाने से मिलेंगे ढेरों फ़ायदे

Amla Benefits: आयुर्वेद के अनुसार आंवला (Amla) सेहत बेहद फायदेमंद होता है। आंवला शरीर...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...