16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबदले की कार्रवाई पर फिर मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी में इजरायल......

बदले की कार्रवाई पर फिर मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी में इजरायल… नेतन्याहू ने तीन दुश्मनों के गिनाए नाम

Published on

नई दिल्ली,

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इजरायल ने हिजबुल्लाह और हमास पर “भीषण प्रहार” किया है. हालांकि उन्होंने तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या की जिम्मेदारी लेने से परहेज किया है. हमास के राजनीतिक विंग के प्रमुख हानिया की बुधवार तड़के हत्या कर दी गई. हमास और ईरान दोनों ने इस हत्या के लिए इजरायल को दोषी ठहराया और जवाबी कार्रवाई करने की कसम खाई है.

नेतन्याहू ने कहा कि हिजबुल्लाह नेता फौद शुकर की हत्या के बाद तेल अवीव किसी भी स्थिति के लिए तैयार है. उन्होंने जोर देकर कहा कि गाजा पर युद्ध नहीं रुकेगा. स्थानीय मीडिया द्वारा प्रसारित एक रिकॉर्डेड संदेश में नेतन्याहू ने कहा, “युद्ध की शुरुआत से ही मैंने यह स्पष्ट कर दिया था कि हम ईरान की बुराई के खिलाफ लड़ रहे हैं.”

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अगर उनके देश पर किसी भी तरह का कोई हमला होता है तो उसकी भारी कीमत चुकानी होगी. तेहरान में हवाई हमले में इस्माइल हानिया के मारे जाने के बाद यह उनका पहला सार्वजनिक बयान है.

गिनाए तीन दुश्मनों के नाम
उन्होंने कहा, “अमेरिकी संसद (US Congress) में दिए अपने भाषण में मैंने अपने भाषण में ईरान के तीन दुश्मनों- हमास, हूती और हिजबुल्लाह की बात की थी.” दरअसल हमास के अलावा, ईरान समर्थित हिजबुल्ला (लेबनान) और हूती विद्रोही (यमन) ने इजरायल के खिलाफ खुली जंग का एलान कर दिया है. ईरान में हमास के राजनीतिक ब्यूरो प्रमुख इस्माइल हानिया की हत्या की जिम्मेदारी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, “पिछले कुछ दिनों में हमने उनमें से प्रत्येक को करारा झटका दिया है.

नेतन्याहू ने कहा, “तीन हफ्ते पहले हमने हमास के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद डेफ को निशाना बनाया था. दो हफ्ते पहले, हमने सबसे अहम अभियानों में से एक के तहत हूती विद्रोहियों पर हमला किया था, और कल हमने हिजबुल्लाह के चीफ ऑफ स्टाफ (फौद शुकर) को निशाना बनाया.”

झुकने का सवाल ही नहीं- नेतन्याहू
नेतन्याहू ने कहा, “आने वाले दिन चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं, और बेरूत में हमले के बाद से हर जगह से धमकियाँ दी जा रही हैं. हम हर स्थिति के लिए तैयार हैं और हर खतरे के खिलाफ एकजुट और दृढ़ रहेंगे.” इजरायली प्रधानमंत्री ने हमले को रोकने के लिए आ रहे दबाव का भी जिक्र किया.

उन्होंने जोर देकर कहा, “मैंने उन आवाज़ों के आगे घुटने नहीं टेके हैं और न ही झुकूंगा.” उन्होंने अपनी अड़ियल नीति को यह कहते हुए सही ठहराया, “यदि हमने आत्मसमर्पण कर दिया होता, तो हम आतंकवादियों और उनके बुनियादी ढांचे को नष्ट नहीं कर पाते, हम फिलाडेल्फिया कॉरिडोर को नियंत्रित नहीं कर पाते, और हम ऐसी परिस्थितियां नहीं बना पाते जो हमें बंधकों की रिहाई की योजना के करीब ले आतीं.”

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...