5.6 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल ने दिया हूतियों के मिसाइल अटैक का जवाब, यमन की होदेइदाह...

इजरायल ने दिया हूतियों के मिसाइल अटैक का जवाब, यमन की होदेइदाह पोर्ट सिटी पर भयंकर बमबारी

Published on

सना

इजरायल ने यमन के होदेइदाह पोर्ट पर बमबारी की है। इजरायल ने यमन में यह हमला हूती विद्रोहियों की ओर से तेल अवीव स्थित उसके मुख्य एयरपोर्ट पर मिसाइल हमले के बाद किया है। रविवार को यमन के हूतियों ने इजरायल में बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया था। इजरायली सरकार ने इस हमले का कड़ा जवाब देने की बात कही थी। हमले के एक दिन बाद सोमवार को इजरायल की एयरफोर्स ने यमन में बमबारी की है और हूतियों के कई अहम ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है।

इजरायली हमलों से यमन में नुकसान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि हमलों की तस्वीरों से यमन में बड़ी तबाही का अंदेशा है। हमले के बाद सामने आई वीडियो और तस्वीरों में पोर्ट पर आग का एक बड़ा गोला और आसमान में धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। आसमान में दिखते आग के गोले को देखकर साफ है कि यमन में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।

इजरायली पीएम का सख्त कार्रवाई का ऐलान
यमन के हूती विद्रोहियों ने रविवार को इजरायल के एयर डिफेंस को तोड़ते हुए इजरायल से हमला किया। ये मिसाइल इजरायल के बेन गुरियन हवाई अड्डे के पास गिरी। इसने जमीन में 25 फीट गहरा गड्ढा कर दिया। मिसाइल के देश के बेहद संवेदनशील क्षेत्र में गिरने से सरकार में खलबली मच गई। इसके बाद हूती विद्रोहियों ने कहा कि वे इजरायल के हवाई अड्डों को बार-बार निशाना बनाकर उसकी हवाई नाकाबंदी करेंगे।

हूतियों के हमले और धमकी के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हूतियों से इसका बदला लिया जाएगा। इसके बाद सोमवार को इजरायल की ओर से जवाबी हमले हुए हैं। हूती विद्रोही अक्टूबर, 2023 से इजरायल पर हमले कर रहे हैं। इजरायल पर मिसाइल दागने के साथ-साथ लाल सागर में भी हूतियों ने इजरायली जहाजों को निशाना बनाया है। हूतियों का कहना है कि वे गाजा में फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए ये कर रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...