11.3 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल का पूरे गाजा पर कब्जे के लिए नया प्लान, सुरक्षा कैबिनेट...

इजरायल का पूरे गाजा पर कब्जे के लिए नया प्लान, सुरक्षा कैबिनेट से भी मिली मंजूरी, क्या करेगा हमास!

Published on

तेल अवीव

इजरायल अब गाजा पट्टी पर पूरी तरह से कब्जा करने के लिए बड़े स्तर पर हमले शुरू कर सकता है। इजराइल के अधिकारियों का कहना है कि उनकी सुरक्षा कैबिनेट ने सोमवार को पूरे गाजा पर कब्जा करने और अनिश्चित समय तक वहां बने रहने की योजना को मंजूरी दी है। यह योजना हमास से बंधकों को मुक्त करने और इजरायल की शर्तों पर युद्धविराम के लिए दबाव बढ़ाने के इजरायल के प्रयासों का हिस्सा है। इस योजना में सैन्य हमलों के जरिए सैकड़ों फिलिस्तीनियों को गाजा से विस्थापित करना भी शामिल है। यह योजना लागू हुई तो फिलिस्तीनी क्षेत्र में इजरायल के सैन्य अभियान का विस्तार होगा। इससे पूरे क्षेत्र में नया तनाव फैलने के साथ ही गाजा में मानवीय संकट बढ़ सकता है।

गाजा में अक्टूबर, 2023 से इजरायल हमले कर रहा है। हमास के दक्षिण इजरायल में हमला कर 1200 से ज्यादा लोगों को मारने और करीब 250 को बंधक बनाने के बाद ये लड़ाई शुरू हुई है। इजरायल अभी तक हमास को गाजा से पूरी तरह खत्म करने तक लड़ाई करने की बात कहता रहा है। अब उसने लड़ाई में और तेजी लाते हुए पूरे गाजा नियंत्रण की बात कही है।

क्या है नए प्लान का मकसद
एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल के कैबिनेट मंत्रियों सोमवार सुबह हुए मतदान में गाजा पूरी तरह कब्जे की योजना को मंजूरी दी। इससे कुछ घंटे पहले ही इजरायल के सेना प्रमुख ने कहा था कि सैनिकों को तैयार रहने के लिए कह रही है। इजरायली अधिकारियों के अनुसार इस नई योजना का मकसद हमास को गाजा में हराने और गाजा में बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त कराना है। इस योजना में हजारों फिलिस्तीनियों को दक्षिण गाजा की ओर जाने पर मजबूर किया जा सकता है।

इस साल मार्च में इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम टूटने के बाद से इजरायली आर्मी ने गाजा क्षेत्र पर भयंकर हमले किए हैं। इजरायल का दावा है कि अब गाजा के करीब 50 प्रतिशत हिस्से पर उसका नियंत्रण है। इजरायल धीरे-धीरे हमास पर दबाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। इजरायल के अधिकारियों का कहना है कि इस योजना में गाजा पट्टी पर कब्जा करते हुए हमास को मानवीय सहायता वितरित करने से रोकने की कोशिश भी शामिल है।

इजरायली अधिकारियों ने ये भी कहा कि गाजा पर कब्जा करने और वहां के लोगों को दूसरे देशों में धकेलने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की योजना को लेकर भी उनकी सरकार कई देशों के संपर्क में है। इस योजना को धीरे-धीरे अमल में लाया जाएगा। दो इजरायली अधिकारियों ने नाम जाहिर नहीं होने की शर्त पर ये दावे किए है।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...